☰
Jharkhand

गोड्डा में बारिश का कहर! विशाल पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति ठप

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

गोड्डा: गोड्डा जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में चक्रवाती वर्षा की वजह से जलजमाव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया तो दूसरी तरफ जिला मुख्यालय स्थित वन विभाग परिसर में लगे वर्षों पुरानी गुलमोहर की पेड़ ने काफी नुकसान पहुंचाया है.

आधी रात के बाद गिर गया विशालकाय पेड़,कार को भारी नुकसान

 जिला मुख्यालय के नगर थाना के सामने से होकर गुजरने वाली अस्पताल मार्ग पर वन विभाग के कार्यालय परिसर में वर्षों पुरानी एक विशालकाय पेड़ गिर गयी. पेड़ कार्यालय के दिवार से लगी हुई थी।लगभग साढ़े 12 बजे अचानक से पेड़ जड़ से उखड़ गयी और सड़क के दूसरी तरफ के मकान से जा टकरायी. हालांकि मकान को आंशिक नुकसान पहंचा पर सड़क किनारे खड़ी एक क्रेटा कार के ऊपर एक मोटा डाल के गिरने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. साथ ही बिजली के 4 खम्बे और तार टूट गयी जिससे शहर के एक बड़े भाग में बिजली बाधित हो गयी.

वन विभाग और बिजली विभाग कर्मी लगातार पेड़ को हटाने और बिजली कर्मी बिजली बहाल करने की दिशा में लगे हुए हैं. बिजली विभाग के कर्मियों के अनुसार देर शाम तक बिजली बहाल कर दिए जाने की संभावना है.

रिपोर्ट: अजीत कुमार/ गोड्डा