टीनपी डेस्क (TNP DESK): दुनिया में आज के युग में किसी भी रिश्ते पर भरोसा करना बेईमानी सा हो गया है. खासकर पति पत्नी का रिश्ता जिसके बारे में ये प्रचलित है कि सात जन्मों का बंधन होता है पर ये रिश्ता भी अब भरोसेमंद नही रह गया है. ऐसे में आपने एक कहावत तो सुनी ही होगी, प्यार अंधा होता है. आज के दौर में ऐसीऐ सी खबरें आती है जिससे आप हैरान हो जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की क्या सच में ऐसा होता है. एक तरफ जहां पुरुष एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के लिए बदनाम है तो महिलायें भी ज्यादा पीछे नहीं रह गयी है. ऐसी ही एक घटना गोड्डा में देखने मिली जब एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी संग फरार हो जाने के बाद मानसिक अवसाद में आकर जहर खाकर अपनी भी जान दे दी.
करीब ढाई महीने पहले पत्नी प्रेमी संग हुई थी फरार
मामले की शुरुआत लगभग ढाई महीने पहले राजधानी दिल्ली से शुरू हुई थी. जहां गोड्डा के सदर प्रखंड के दियारा गाँव निवासी पप्पू साह जिसकी उम्र 55-56 वर्ष होगी, अपने परिवार के संग दिल्ली में रहकर मजदूरी करके अपना भरण पोषण किया करते थे. पप्पू और उनकी पत्नी रंजू देवी के तीन औलाद भी थी. जिसमे दो बेटियाँ और एक बेटा है. वक्त के साथ सभी बालिग़ हुए तो पप्पू ने तीनों बच्चों की शादी कर दी और सभी बच्चे भी अब माता पिता बन गये थे. मतलब पप्पू को पोता और नाती भी हो गए थे. इस बीच रंजू देवी का बिहार के युवक संग प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था और ढाई महीने पहले ही रंजू देवी ढाई माह पूर्व अपने बिहारी प्रेमी संग फरार हो गयी. घटना के बाद पप्पू मानसिक रूप से परेशान रहने लग गया नतीजा ये हुआ उसने दिल्ली छोड़ दिया और वापस पैत्रिक गाँव दियारा लौट आया था .
गाँव में लोगों के ताने और आतंरिक तकलीफ से परेशान था पप्पू
गाँव लौट आने के बाद भी पप्पू की परेशानियां कम नही हुई. यार दोस्तों के कटाक्ष और सामाजिक तानों से पप्पू और भी ज्यादा परेशान रहने लगा. गुरुवार की शाम मानसिक अवसाद में आकर कीटनाशक खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया. आनन् फानन में घरवालों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया. पर देर रात पप्पू ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया .पुलिस द्वारा मामले को दर्ज कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है.
रिपोर्ट- अजित कुमार
