☰
Jharkhand

गोड्डा में खौफनाक कांड: सिर कटी लाश का सुलझा केस,12 साल की साली को जीजा ने ही उतारा मौत के घाट   

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

गोड्डा: जिले के ललमटिया सरकटी लाश कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया. जांच के दौरान संदेह के आधार पर बच्ची के जीजा को हिरासत में लिया. जिसके बाद साक्ष्य और आरोपी के स्वीकृत बयान के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया. इस हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे आपसी विवाद और साली के साथ अवैध संबंध बताया जा रहा है.       

गुरुवार देर ललमटिया थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय आदिवासी बच्ची नीतू मरांडी उर्फ़ सोनामुनी मरांडी  की सर कटी शव बरामद किया गया था. धर के 500 मीटर की दुरी पर खेत से बरामद किया.जिसके बाद मामले को लेकर पुलिस ने तहकीकात शुरू की और विभिन्न बिन्दुओं पर जांच शुरू कर दी .

बच्ची की मंझली बहन से जीजा की नजदीकियां बनी हत्या का कारण

जिसके बाद महज 30 घंटे  में पुलिस ने केस को सुलझा लिया .इस मामले पर महागमा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (sdpo) वरुण रजक ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि नीतू का बहनोई मनोज मुर्मू जो दुसरे गाँव में रहता था .मनोज की पत्नी की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी .उसकी मृत्यु के बाद मनोज की नजर अपनी मंझली साली यानी मृतका नीतू की मंझली बहन पर थी और दोनों में नजदीकियां बढ़ गयी थी .इनकी नजदीकियों को नीतू को भी जानकारी थी .घटना की शाम भी मनोज अपने ससुराल आया  हुआ था .ससुराल में फिर मनोज और मंझली साली के बीच कुछ नोकझोंक हुई थी जिससे दोनों ही गुस्से में थे .मनोज ने अपनी मंझली  साली को मनाने का काफी प्रयास किया पर वो नहीं मानी .

मनोज ने नीतू की मंझली बहन को काफी समझाया और जब बात नही बनी तो नीतू को अपनी बहन से बात करवाने के बहाने घर के बाहर ले गया . पर नीतू ने भी अपनी बहन से बात करवाने से इनकार कर दिया तो मनोज का गुस्सा और भड़क गया और खेतों की तरफ ले जाकर नीतू की ही हत्या कर  डाली .

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अपरध में प्रयोग किये गए हथियार ,खून सनी गमछा बरामद कर  लिया है ,तथा मनोज को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है .

रिपोर्ट: अजित कुमार