गोड्डा (Godda): गोड्डा मुख्या डाकघर में विगत 5 दिनों से काम काज पूरी तरह से ठप्प है .किसी भी प्रकार कि न को लेन –देन हो रही ,न जमा निकासी हो रही .जिससे आम जनों को काफी परेशानियों का सामना करा पड़ रहा है .खुद के पैसे निकालने को दर – दर भटक रहें हैं लोग .
1 नवम्बर से हुई HO में तबदीली ,दुमका से बदलकर हुआ देवघर
दरअसल गोड्डा मुख्य डाकघर 31 अक्टूबर तक दुमका प्रधान डाकघर से सम्बद्ध था ,जिसे 1 नवम्बर से देवघर प्रधान डाकघर से जोड़ दिया गया है . परन्तु डाक विभाग की मनमानी रवैये की वजह से आजतक 5 दिन बीत जाने के बाद भी गोड्डा मुख्या डाकघर को काम शुरू करने की इजाजत नहीं दी गयी है . विभाग द्वारा प्रधान डाकघर में फेर बदल की अधिसूचना 15 दिनों पूर्व जारी कर दी थी साथ ही कई कार्यालय कर्मियों का तबादले भी कर दिए गये , जिसमे गोड्डा डाकघर के पोस्ट मास्टर भी शामिल हैं . पर इस फेरबदल के बाद यहाँ जो नए कर्मी आये उन्हें काम करने की न तो इजाजत मिली है और ना ही उनका यूजर ID और पासवर्ड ही निर्गत किया गया है .
जमा निकासी और पेंशन के लिए भटक रहे हैं खाताधारक
इधर विभाग के इस गैर जिम्मेदाराना बर्ताव से सरकार को तो राजस्व की हानि तो हो ही रही ,तो दूसरी तरफ डाकघर से सम्बंधित खाताधारकों को भी अच्छी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है .महीने की शुरुआत में कई सेवानिवृत कर्मी जो पेंशन पर जीवन यापन करते हैं वो लगातार डाकघर के चक्कर लगाकर मायूस बैरंग लौट रहे हैं .वहीँ अभी त्योहारों का मौसम चल रहा तो खाताधारक पैसे के निकासी के लिए दर बदर भटक रहे हैं .खुद के पैसे खाते में रहते हुए अपने पैसों का उपयोग नही कर पा रहे हैं .
डाकपाल भी नजर आ रहे बेबस
मुख्य डाकघर में नए पदस्थापित डाकपाल अमित झा से जब हमने इस बाबत कारण जानने का प्रयास किया तो उन्होंने कहा कि मेरे अलावे तीन और नए पोस्टल असिस्टेंट की नई पोस्टिंग हुई हा जिन्होंने एक नवम्बर को योगदान तो कर लिया है मगर यूजर ID और पास्वोर्ड प्रधान डाकघर द्वारा निर्गत नही किये जाने की वजह से कार्य बाधित है .रोजाना मेल कर रहे हैं पर इंतज़ार करने का आश्वासन मिल रहा है .
बहरहाल ,सवाल तो विभाग पर ये उठता है कि जब डाक अनुमंडल में बदलाव पूर्व से ही निर्धारित थी तो फिर क्यों नहीं तैयारियां पहले से ही करकर राखी गयी थी ? लोगों को जो खामियाजा भुगतना पड़ रह ऑस्की जिम्मेवारी आखिर कौन लेगा ?
रिपोर्ट : अजित कुमार सिंह
