गोड्डा (GODDA): जिले के चतुर्भुज गाँव से एक खबर आई है जहां शनिवार को एक परिवार अपने लड़की की तिलक लेकर बोकारो गए थे. बोकारो में तिलक चढ़ा कर लौटने के क्रम में डुमरिया और खटनयी के बीच एक मोड़ पर बोलेरो सामने से आ रही ट्रक से टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए जबकि ट्रक भी सडक किनारे गड्ढे में उतर गयी. बोलेरो का चालक बुरी तरीके से गाडी में ही फंसा रह गया जिसे गैस कटर से काटकर निकाला गया.
बोलेरो चालक को झपकी लगी
घटना सुबह की होने की वजह से स्थानीय के अनुसार ट्रक अपने दिशा से बिलकुल सही आ रही थी पर बोलेरो गलत दिशा में जाकर ट्रक से टकरा गया. अनुमान ये लगाया जा रहा है कि बोलेरो चालक को झपकी लगी होगी और सामने से आ रही ट्रक से टकडा गया. टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से 112 को कॉल किया साथ ही अदानी पॉवर प्लांट के एम्बुलेंस को कॉल कर घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया पर चालक उमेश मंडल गाडी में फंसा रह गया था जिसे बहुत मुश्किल से गैस कटर की मदद से निकाला गया.
4 लोगों को किया गया रेफर
इस बोलेरो में चालक सहित कुल 8 लोग सवार थे. घटना के बाद जब सभी को अस्पताल लाया गया तब इनमे से एक अजय सिंह जो लड़की के फूफा थे उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया .वहीं अन्य घायलों में अवधेश सिंह, चुन्ना सिंह, ऋतिक सिंह और चालक उमेश मंडल का प्राथमिक इलाज करके उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया है. बाकी बचे लोग को मामूली चोटें आई हैं. फिलहाल इस मामले में जांच हो हो रही है. पुलिस स्थनीय लोगों से पूछताछ कर रहे है, आस-पास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है.
रिपोर्ट- अजित कुमार
