Jharkhand

जल्दबाजी या लापरवाही? शॉर्टकट के चक्कर में नदी में फंसी थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी, फिर जो हुआ जानिए

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

गिरिडीह( GIRIDIH): गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आए है. इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है. दरअसल, गावां थाना प्रभारी का सरकारी वाहन अचानक नदी के बीच धारा में जाकर फंस गया. थाना प्रभारी अपने वाहन से चेरवा गांव की ओर जा रहे थे. लेकिन हैरानी की बात है की दो पूल होने के वावजूद थाना प्रभारी शॉर्टकट के चक्कर नदी का रास्ता अपनाया और अंततः सरकारी गाड़ी को सीधे नदी के रास्ते में उतार दिया, जहां पानी के तेज बहाव के बीच गाड़ी फंस गई.

इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. गाड़ी को पानी से बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो आखिरकार एक जेसीबी मशीन को मौके पर मंगाया गया. जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद थाना प्रभारी के वाहन को सुरक्षित नदी से बाहर खींचा गया. इस पूरी घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकार ने नदी पार करने के लिए मजबूत पुल की व्यवस्था कर रखी है, तो फिर जान जोखिम में डालकर वाहन को नदी के रास्ते ले जाने की क्या जरूरत थी. लोगों के मुताबिक, केवल शॉर्टकट अपनाने और जल्दी पहुंचने की जल्दबाजी में यह लापरवाही की गई. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इस मामले को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.