Jharkhand

गढ़वा में जुआ अड्डा पर नहीं मिला कमीशन तो युवक की गोली मारकर कर दी हत्या

Diksha Benipuri
Copy Editor
गढ़वा में जुआ अड्डा पर नहीं मिला कमीशन तो युवक की गोली मारकर कर दी हत्या

गढ़वा:जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. रंगदारी और कामिशन के लिए अब किसी को भी मौत के घाट उतारने से परहेज नहीं करते. अब एक नया मामला सामने आया. जहां जुआ अड्डे पर अपराधियों को कमीशन नहीं देने पर युवक को गोली मारी दी. जिससे ईलाज एक दौरान उसकी मौत हो गई. मामला शहर के टंडवा इलाके का है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तहकीकात में जुटी है.  

बता दे कि  गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा स्थित श्मशान घाट के समीप दानरो नदी किनारे रात करीब 10:30 बजे गोली चलने की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान टंडवा निवासी 35 वर्षीय मुन्ना प्रसाद सोनी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार गोली मुन्ना सोनी के बाएं पसली के नीचे छाती में लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.

 घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया था. सदर अस्पताल के सूत्रों के अनुसार गोली शरीर के अंदर ही फंसी हुई थी और उसे वहां नहीं निकाला जा सका.

रिम्स, रांची में इलाज के दौरान मुन्ना प्रसाद सोनी ने दम तोड़ दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया, वहीं इलाके में भी शोक और तनाव का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और गोली चलाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

रिपोर्ट:धर्मेन्द्र कुमार