Jharkhand

लव के लिए कुछ भी करेगा.... महिला का 10 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, जब रास्ते में आया पति तो कर दिया ये हाल

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

गढ़वा (GARHWA):आजकल प्रेमी के लिए पति को मारना ट्रेंड में है. रोजाना हमें सोशल मीडिया या फिर समाचार पत्रों के माध्यम से ऐसी खबरें देखने और सुनने को मिलती हैं. ऐसा ही एक मामला झारखंड के गढ़वा जिले से सामने आया है, जहां महिला और उसके प्रेमी के बीच जब पति रास्ते का रोड़ा बना, तो दोनों ने मिलकर उसका काम तमाम कर दिया.आपको बताएं कि 19 जुलाई को बड़गढ़ थाना क्षेत्र में दीपक कुजूर नामक युवक की गोली मारकर हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. प्रेम प्रसंग में इस हत्या को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने पलामू के मुस्लिम करोड़पति आशिक और चश्मा व्यवसायी मतीन अख्तर उर्फ मुन्ना खान को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए दो देसी पिस्तौल, 18 जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. इस वारदात को चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था.

पढिए मामले पर एसपी ने क्या कहा

गढ़वा एसपी ने बताया कि घटना के बाद मामले के खुलासे के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया था. जांच में सामने आया कि पलामू जिला मुख्यालय का करोड़पति चश्मा व्यवसायी मतीन अख्तर उर्फ मुन्ना खान का अपनी चश्मे की दुकान में काम करने वाली एक आदिवासी महिला के साथ पिछले 10 वर्षों से प्रेम प्रसंग था. इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, जिससे महिला गर्भवती हो गई. इसके बाद महिला के पिता ने उसकी शादी सिमडेगा निवासी नौकरीपेशा युवक दीपक कुजूर से कर दी. शादी के लगभग चार महीने बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया.

4 साथियों के साथ मिलकार कर दिया काम तमाम

एसपी ने बताया कि मतीन अख्तर उस बच्चे को पाना चाहता था. इसके लिए उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर दीपक कुजूर को रास्ते से हटाने की साजिश रची. पहले सिमडेगा में हत्या की योजना बनाई गई, लेकिन मौका नहीं मिला. इसके बाद 19 जुलाई को जब दीपक कुजूर अपने ससुराल रमकांडा से मोटरसाइकिल से सिमडेगा लौट रहा था, तब भंडरिया और बड़गढ़ के बीच सालो जंगल के पास आरोपियों ने उसे रोककर गोली मार दी.एसपी के अनुसार, वारदात के दौरान दीपक कुजूर ने अपनी जान की भीख मांगते हुए कहा था कि वह बच्चा दे देगा, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल, 18 जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुमार