☰
Jharkhand

बुरे फंसे विधायक जी, सीएम की मां रूपी सोरेन पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा, देखें वीडियो

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

गढ़वा (GARHWA): अमूमन अपनी बयानबाजियों को लेकर चर्च में रहने वाले गढ़वा से भाजपा के विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी एक बार फिर अपनी वायरल टिप्पणी के कारण चर्चा में हैं. पर इस बार मामला सत्ता पक्ष के किसी नेता से नहीं जुड़ा है, बल्कि यह मामला खुद सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन से जुड़ा है. दरअसल हालही में विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी का बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है जिसके बाद विधायक जी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रहीं हैं. असल में गढ़वा विधायक ने मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन पर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की है जिसके बाद उनके खिलाफ रंका थाना में केस दर्ज कराया गया है. उनके खिलाफ SC/ST Act के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसका केस नंबर 148/26 दर्ज हुआ है. 

क्या है पूरा मामला
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर विधायक का एक वीडियो देखा, जिसमें रूपी सोरेन के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की गई है. शिकायत में भारतीय न्याय संहिता, आईटी एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की मांग की गई है. रंका थाना प्रभारी विष्णुकांत ने एफआईआर की पुष्टि की है. विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि कोई भी आवेदन दे सकता है, हालांकि मामले पर गढ़वा विधायक अपना पक्ष जरूर रखेंगे.

दरअसल शिकायतकर्ता का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे गढ़वा विधायक के बयान वाले वीडियो से उन्हें व्यक्तिगत रूप से गहरा आघात पहुंचा है. ऐसे में मामले को लेकर शिकायकर्ता ने पुलिस से अनुरोध किया है कि विधायक की इस बयानबाजी को लेकर मानहानि, अपमान तथा अनुसूचित जनजाति समुदाय के प्रति अपमानजनक टिप्पणी मानते हुए भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए.