गढ़वा (GARHWA): अगर किसी लड़के या लड़की को प्रेम होता है तो वह शादी के लिए अपने परिवार वालों से बातचीत करते है जब परिवार वाले नहीं मानते है तो उन्हें कॉन्वेंस करने की कोशिश करते है और जब उनकी बात नहीं बनती है तो लोग एक दूसरे के साथ भाग भी जाते है लेकिन कुछ महीनों से खास तौर पर बिहार और झारखंड से कई ऐसे मामले सामने आ रहे है,जहां जब परिवार वाले और समाज लड़का लड़की के बात से राजी नहीं होते है तो वह टावर पर चढ़ जाते है.फिर पुलिस के सामने जिद पर अड़ जाते है और समाज परिवार और प्रशासन को उनकी बात माननी पड़ती है.एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला गढ़वा जिले से सामने आया है.जहां आशिक शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया.
कई घंटों तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
युवक को टावर पर चढ़ते हुए जब ग्रामीणों ने देखा तो लोगो ने प्रशासन को इसकी सूचना दी. वही परिजनों को भी जानकारी दी गई.जिसके बाद खरौंदी पुलिस ने युवक को नीचे उतरने का प्रयास किया.लेकिन युवक शादी की ज़िद करने लगा. जानकारी के मुताबिक युवक खरौंदी बाजार का निवासी है जहां उसे एक लड़की से प्रेम है.जब शादी की बात नहीं बनी तो वह जिद में आकार टावर पर चढ़ गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
वही इसके बाद स्थानिय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई. पुलिस के साथ-साथ परिजन और जनप्रतिनिधि और समाज के लोग युवक को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे थे ताकि कैसे भी टावर से उतर जाएं लेकिन युवक बार-बार एक ही बात को दोहरा रहा था कि वह अपने प्रेमिका से शादी करना चाहता है.पूरे मामले को लेकर मेरे पास चर्चा का बाजार गर्म है, वही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
रिपोर्ट : धर्मेन्द्र कुमार