गढ़वा(GARHWA): विधायक सतेंन्द्रनाथ तिवारी का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के माँ के ऊपर दिए गए विवादित बयान के बाद आदिवासी एकता मंच के तत्वावधान मे हजारों की संख्या मे गढ़वा पहुंचे आदिवासी समाज के द्वारा गढ़वा स्थित उनके आवास का घेराव किया गया. आवास के सामने आदिवासियों के द्वारा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और माफ़ी मांगने को कहा गया.
विधायक का फुका पुतला
इसके बाद रंका मोड़ पहुंच कर आदिवासी समाज ने विधायक का पुतला फुका, गौरतलब है की भाजपा विधायक के द्वारा एक यूट्यूबर को दिए गए 13 सेकंड के इंटरव्यू मे कहा था की MMDR बिल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऐसे रो रहे हो की जैसे उनकी माँ मर गई हो. रोजगार मे भ्रष्टाचार के खिलाफ क्यों नहीं बोलते है. विधायक के दिए गए बयान के जिसके सातवेँ दिन मुख्यमंत्री की माँ का निधन हो गया जिसके बाद उनपर रंका थाना मे SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और शुक्रवार जो विधायक आवास का घेराव किया गया.
माफी मांगें, नहीं तो सभी जगह होगा विरोध
घेराव का नेतृत्व कर रहे आदिवासी एकता मंच सह JMM के युवा जिला अध्यक्ष ने कहा की वर्तमान विधायक के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोंम गुरु की पत्नी के बारे मे अपमानित बाते कही गई थी, जिसके ठीक अठवे दिन रूपी सोरेन का निधन हो जाता है, जिससे हम आदिवासी समाज काफ़ी मर्माहित है, उसी के खिलाफ वर्तमान विधायक का आज आवास का घेराव किया गया और जुलुस निकालकर रंका मोड़ पर उनका पुतला दहन किया गया. हम आदिवासी समाज के लोग मांग करते है की विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी समाज से माफ़ी मांगे वरना आदिवासी समाज इनका सभी जगहों पर विरोध करते रहेगा.
रिपोर्ट- धर्मेन्द्र कुमार