☰
Jharkhand

गढ़वा में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट,महिला समेत कई घायल, देखिए वायरल वीडियो 

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

TNP DESK- झारखंड के गढ़वा जिले में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.  मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठियां बरसाते नजर आ रहे हैं. इस घटना में एक महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए.सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में मुखिया समेत 50 लोगों के खिलाफ केतार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में जमीन को लेकर रोशन सिंह, गौरव सिंह, गौतम सिंह, तिलौरी सिंह, सुधा सिंह, रोहित सिंह और सोनू सिंह समेत अन्य लोगों के साथ विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर सोनी कुमारी, त्रिवेणी विश्वकर्मा और लीला देवी के साथ मारपीट की गई, जिसमें तीनों घायल हो गईं. घटना के बाद सभी घायलों को पहले भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

मामले में पुलिस ने क्या कहा 

वहीं मामले को लेकर केतार थाना प्रभारी ने मोबाइल पर जानकारी देते हुए बताया कि ताली गांव में मारपीट की घटना हुई है. इस मामले में मुखिया समेत उनके करीब 50 समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.