☰
Jharkhand

गढ़वा में हाथियों का आतंक: युवक को पटक-पटककर मार डाला, इलाके में दहशत

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

गढ़वा (GARHWA): झारखंड के अलग-अलग जिलों में हाथी के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. बार बार ऐसी घटना आने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. ताजा मामला गढ़वा से आया है जहां जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. घटना चिनिया थाना क्षेत्र का है जहां एक जंगली हाथी ने बाइक सवार 20 वर्षीय युवक को पटक-पटककर मार डाला. युवक अपने ससुराल से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में जंगल से निकला हाथी उसके लिए काल बन गया. हाथी ने बाइक को पटक दिया और युवक को उठाकर झाड़ियों में ले गया, जहां कुचलकर उसकी जान ले ली. बता दें, इस वर्ष हाथी के हमले मे यह छठा मौत सामने आया है.

क्या है मामला

गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के डोल पंचायत अंतर्गत बूढ़ीटांड़ गांव की यह घटना है. मृतक की पहचान रंका थाना क्षेत्र के तमगेकला गांव के असनही टोला निवासी यदू सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सुनेश सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सुनेश की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी और बूढ़ीटांड़ गांव में उसका ससुराल था. छठ पर्व के अवसर पर वह ससुराल आया हुआ था. वह ससुराल के परिजनों के साथ चिनिया साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने गया था. बाजार से लौटने के दौरान वह बाइक से जा रहा था. बाइक पर एक महिला भी सवार थी, जबकि आगे टेंपो में उसकी सास और अन्य परिजन बैठे थे.

इसी दौरान अचानक जंगल से निकले जंगली हाथी ने टेंपो पर हमला कर दिया. टेंपो किसी तरह आगे निकल गया, लेकिन पीछे आ रही बाइक को हाथी ने पटक दिया. बाइक पर सवार महिला गिरकर सुरक्षित बच गई, जबकि हाथी युवक को उठाकर झाड़ियों में ले गया और पटक-पटककर कुचल दिया. इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी शेखर कुमार सिंह और प्रभारी वनपाल उत्तम कुमार रवि ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वन विभाग परिसर पहुंचाया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

बुधवार सुबह कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया गया. वहीं वन विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है. विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता और पांच लाख रुपये परिजनों के खाते में भेजने की बात कही है. डीएफओ ने कहा की घटना घटी है एक व्यक्ति की मौत हुई है हमलोगो को जागरूक करते है विभाग मृतक के परिजनों को मुआवजा की राशि दे रही है. उन्होंने लोगो से अपील किया की देर शाम से लेकर अहले सुबह तक जंगल मे जाने से बचे.

रिपोर्ट- धर्मेन्द्र कुमार