Jharkhand

गढ़वा की महिला BLO को SIR फॉर्म के नाम पर 'खर्चा-पानी' मांगना पड़ा भारी ! कारण बताओ नोटिस जारी

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

गढ़वा(GARHWA):झारखंड के गढ़वा जिले के रंका में SIR फॉर्म भरने के लिए पैसे मांगे का वीडियो वायरल होने के बाद महिला बीएलओ अब कार्रवाई की तलवार लटका रही है. SIR के दौरान नाम जोड़ने के लिए रिश्वत मांगने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा सकती है.

खर्चा पानी मांगते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

 आपको बताएं कि ये मामला गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के बूथ संख्या-383 का है.यहां की महिला बीएलओ जमीला बीबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह एसआईआर फॉर्म देने और भरने के नाम पर "खर्चा-पानी" मांगती हुई दिखाई दे रही है. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई.जांच में आरोपों की पुष्टि होने की बात सामने आई.जांच के दौरान पता चला कि संबंधित बीएलओ प्रति फॉर्म 50 से 100 रुपये तक की मांग कर रही थी.

बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी

 मामला सामने आने के बाद 80-गढ़वा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम मयंक भूषण ने संबंधित बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.एसडीएम मयंक भूषण ने बताया कि रंका अनुमंडल के बूथ संख्या-383 की बीएलओ का खर्चा-पानी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद रंका के एआरओ सह बीडीओ को मामले की जांच का निर्देश दिया गया.उन्होंने कहा कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने और उपायुक्त के निर्देश के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.यदि बीएलओ का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ बर्खास्तगी सहित विभागीय कार्रवाई की जा सकती है.

रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुमार