Jharkhand

वासेपुर में फहीम खान और मंसूर आलम के बेटों में हो गई भिड़ंत,थार गाड़ी विवाद के केंद्र में,दोनों पक्ष पहुंचा थाना,अब आगे क्या

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

 


धनबाद।वासेपुर में गैंगस्टर फहीम खान के बेटे और मंसूर आलम के पुत्र के समर्थकों के बीच हिंसक भिड़त हो गई है .दरअसल, वासेपुर के आरा मोड़ में ईद मिलाद उन नबी के जुलूस के दौरान गैंगस्टर फहीम खान के बेटे और मंसूर आलम के बेटे के गुटों में मारपीट हो गई. मामूली विवाद में शुरू हुई नोंकझोंक खूनी संघर्ष में बदल गया. 

दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार मंसूर आलम कुछ वर्ष पहले तक फहीम खान का करीबी रहा है. फहीम खान के पुत्र ने शिकायत में बताया है कि आरा मोड़ में जुलूस के स्वागत के लिए मंच और खाने की व्यवस्था की गई थी. मंसूर आलम का बेटा शहजाद हुसैन अपनी थार से वहां से गुजर रहा था. भीड़ के कारण उसकी गाड़ी फंसी और एक बाइक से हल्की टक्कर हो गई. 

इसके बाद वह गाली गलौज करने लगा. जब लोग उसे समझा कर आगे जाने को कहने लगे, तो  भड़क गया और मंच के पास खड़े फहीम के पुत्र इकबाल खान समेत अन्य के बारे में अनाप-शनाप कहने लगा. बीच बचाव करने आए लोगों के साथ मारपीट की गई. फोन करके उसने कई लोगों को  बुला लिया. सभी वहां पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी. 

दूसरे पक्ष  से मंसूर आलम  के पुत्र ने शिकायत में कहा है कि जुलूस के कारण जाम की स्थिति थी .इकबाल खान ने गाड़ी बढ़ाने को कहा. इस पर उसने कहा कि जाम है, गाड़ी कैसे बढ़ेगी. इसको लेकर इकबाल और अन्य ने मारपीट की. इस बीच मेरे चाचा वहां पहुंचे तो इकबाल ने अपनी कमर से पिस्तौल निकाल कर चाचा के सिर पर वार कर दिया. जिसे उनका सिर फट गया. वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें बचाया. इस मामले में एक और शिकायत पुलिस से किए जाने की सूचना है.

TagsCRIME