☰
Jharkhand

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर पहुंचे अशोक सिंह के घर ,जाना कुशल -क्षेम 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD): झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अशोक कुमार सिंह इलाज के बाद धनबाद लौट आए हैं.  कुछ दिन पहले दिल्ली मेदांता में उनका सफल ऑपरेशन हुआ था.  दिल्ली में कई दिनों तक स्वास्थ्य लाभ के बाद वह धनबाद लौटे हैं.  धनबाद लौटने  के बाद उनसे मिलने वालों का तांता लगा हुआ है.  उनके शुभचिंतक हाल-चाल जानने पहुंच रहे हैं. 

 इसी क्रम में रविवार को झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अशोक सिंह के बरवा अड्डा  निवास पर पहुंचे।  उन्होंने हाल-चाल जाना, कुशल-क्षेम  पूछा।  हालांकि अशोक सिंह अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अपने पॉलीटिकल एक्टिविटी में भी सक्रिय हो रहे है. दुर्गा पूजा के समय वह अस्पताल में भर्ती हुए थे. बता दें कि नवरात्र की  अष्टमी की रात अशोक सिंह पूरे परिवार के साथ बरवाअड्डा के बड़ा जमुआ  स्थित माता के दरबार के  जागरण में शामिल हुए थे. 

 यह परंपरा  लगभग 16 साल से अधिक समय से  चली आ रही है.  उसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हुए थे. इसकी खासियत यह है कि आस्था और परंपरा के बीच का बंधन और मजबूत होता जा रहा है.  लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है.  लोग महाष्टमी के इस दिन का इंतजार करते हैं. दरअसल, बरवाअड्डा  के बड़ा जमुआ  दुर्गा पूजा समिति के  अशोक कुमार सिंह संरक्षक हैं.  पूजा समिति को हर संभव सहयोग करते हैं.  अशोक कुमार सिंह ने एक परंपरा की शुरुआत की थी और यह परंपरा अब आस्था के रूप में बदल गई है.