रांची(RANCHI): झारखंड में नक्सलियों के खात्मे के बाद अब हथियार के खिलाफ अभियान तेज हो गया. पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बल के जवानों ने स्पेशल अभियान चला कर जंगल में छुपा कर रखे गए हथियार को बरामद किया है. MGM थाना क्षेत्र के छोटा बाँकी, कुड़लुंग पहाड़ और जोभी जंगल में अभियान के द जंगल स हथियार और कारतूस जब्त किए है. IS कार्रवाई में पूर्वी सिंहभूम पुलिस, CoBRA, STF और झारखंड जगुआर की टीम शामिल रही.
दरअसल बीते दिनों पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने माओवादी मंगल महतो और मालती मुर्मू को गिरफ्तार किया था.जिसके बाद दोनों से रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई.पूछताछ में हथियार और कारतूस के बारे में जानकारी ली गई.जिसके आधार पर बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देशानुसार MGM थाना क्षेत्र के छोटा बाँकी,कुड़लुंग पहाड़ और चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोभी जंगल में अभियान चलाया गया. जिसमें पुलिस, CoBRA, STF एवं झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की गई.
पुलिस ने बताया कि भाकपा माओवादी से संबंधित मंगल महतो और मालती मुर्मू की निशानदेही पर हथियार बरामद किया गया. अभियान के दौरान दुर्गम जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में चिन्हित और संदिग्ध स्थलों पर अभियान चला कर कार्रवाई की गई है. जिसमें बड़ी सफलता मिली है.तलाशी अभियान के दौरान 02 राइफल | 232 चक्र गोली | 05 मैगजीन | 01 सीलिंग बरामद करने में सफलता मिली.
बरामद हथियार - गोला-बारूद
कुड़लुंग पहाड़
- 01 इंसास राइफल
- 85 चक्र गोली
- 03 मैगजीन
- 01 सीलिंग
जोभी जंगल, चाकुलिया
- 01 AKM राइफल
- 147 चक्र गोली
- 02 मैगजीन
इस अभियान में पटमदा डीएसपी दयानन्द कुमार, थाना प्रभारी, MGM सचिन कुमार दास,थाना प्रभारी, बोड़ाम नीरज कुमार, थाना प्रभारी, चाकुलिया राजेश कुमार, SI सुगना मुंडा, ASI मजीउद्दीन, MGM थाना,CoBRA बल,AC Akif Wani, CoBRA-209 टीम,AC Gaurav Sharma, CoBRA-203 टीम,SI Ramesh Kr Barnwal, JJ,SI Sandeep Banerjee, JJ,Assault Group-27, झारखंड जगुआर,Inspector इश्तियाक अहमद, STF, कोलकाता की टीम शामिल रही.
