Jharkhand

करैत सांप का कहर: पूर्वी सिंहभूम में सांप के डंसने से 2 महिलाओं की मौत

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor
करैत सांप का कहर: पूर्वी सिंहभूम में सांप के डंसने से 2 महिलाओं की मौत

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): पूर्वी सिंहभूम जिले में सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हुई है. घटना जिले के डुमरिया प्रखंड से सामने आई है. दोनों महिलाओं को इलाज के लिए पहले डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां से दोनों को एमजीएम रेफर किया गया. एमजीएम में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. इस घटना से दोनों गांव में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. करैत  सांप के डंसने से दोनों की मौत हुई. जानकारी हो गर्मी और बरसात में मौसम में सांप से डंसने के मामले बढ़ जाते है. ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे घटनाएं सबसे अधिक होती है. पूर्वी सिंहभूम जिले के अलावा पूरे कोल्हान में करैत सांप काफी पाए जाते है. ज्यादातर लोगों की मौतें इसी सांप के डंसने से होती है.

सांप ने दो जगह पर डंसा
डुमरिया के बहादुरपुर गांव से पहली घटना सामने आई. यहां अपने घर में जमीन पर सो रही सौरवी सरदार (18) को सांप ने डंस लिया. दो जगह गला और बाएं हाथ की उंगली पर सांप ने महिला को डंडा. दो जगहों पर सांप के काटने के कारण जहर महिला के शरीर में तेजी से फैल गया. आनन- फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया. स्थिति बिगड़ने पर उसे एमजीएम रेफर किया गया. यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का फैसला लिया. एमजीएम से शव सीधे गांव लेकर चले गए. घटना से गांव में शोक है. 

जमीन पर सोने के क्रम में सांप ने डंसा
दूसरी घटना डुमरिया के बेसारपहाड़ी गांव की है. यहां घर में महिला मिनी महाकुड (28) जमीन पर सो रही थी. इसी दौरान सांप ने उसे बाएं हाथ में डंस लिया. उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी लाया गया. यहां से उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शनिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. वही, घटना के बाद सांप को परिजनों ने एक बोतल में बंद कर लिया और महिला के साथ सांप को भी लेकर परिजन डुमरिया सीएचसी पहुंचे. डॉक्टरों के अनुसार जहर काफी तेजी से महिला के शरीर में फैला, जो उसके मौत का कारण बना. घटना में गांव में मातम पसरा