जमशेदपुर(Jamshedpur ): पूर्वी सिंहभूम के बरसोल थाना क्षेत्र से कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था .जिसके बाद अब इस मामले में पुलिस की कारवाही देखने को मिल रही है.आपको बता दें यह मामला मानुषमुड़िया गांव में दुर्गापूजा की नवमी की रात आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर शुरू हुए विवाद से जुड़ा है. जिसके बाद बात हातापाई तक चली गई थी. अब उस विवाद में पुलिस की कारवाही देखने को मिली है जहां पुलिस ने विवाद और मारपीट के मामले को देखते हुए अब चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है . इस घटना में मानुषमुड़िया निवासी तारक घटवारी घायल हो गए थे. जिसके बाद घायल तारक घटवारी के बयान पर पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोप में बरसोल थाना कांड संख्या 29/26 के तहत मामला दर्ज किया था. पुलिस ने इस मामले में मानुषमुड़िया निवासी अनूप दास, कृष्ण मन्ना और सुब्रतो मंडल तथा बेहेड़ा निवासी सती प्रसाद गिरी को गिरफ्तार किया है. अब तक चार ही आरोपियों की गिरफ़्तारी हो पाई है और अन्य की खोज जारी है.
आपको बात दें की इस मामले में पुलिस की अगर माने तो, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 117(2), 109, 126(2), 190, 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. इनकी गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस संबंध में बरसोल थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि इस घटना में अन्य आरोपी भी शामिल हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ़्तारी हो जाने का आस्वासन थाना प्रभारी द्वारा दिया गया.अब देखना होगा की अन्य की इस विवाद से जुड़ी गिरफ़्तारी कब तक हो पाती है और कितने अन्य लोगों की संलिप्तता निकल कर सामने आती है.
रिपोर्ट: अरुण बारीक
