Jharkhand

पूर्वी सिंहभूम में पैराशूट के साथ गिरा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, गाँव में मचा हड़कंप  

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम (EAST SINGHBHUM): जिले के बहरागोड़ा के आसमान में अचानक पैराशूट दिखाई दिया और देखते ही देखते इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ पैरा शूट खेत में गिर गया. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. गाँव के लोगों की भीड़ जुट गई. पैरा शूट गिरने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दिया.पुलिस भी शुरुआत में चौक गई की अचानक पैरा शूट कहा से आया. लेकिन जांच में पता चला की पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर विद्यासागर विश्वविद्यालय से छात्रों ने अनुसंधान के लिए छोड़ा था. लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से वह गिर गया.           

मामला बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत अंतर्गत पाथरा गांव का है.जहां सोमवार को पैराशूट के जरिए एक अज्ञात उपकरण गिरने से क्षेत्र में कौतूहल और दहशत का माहौल बन गया. अचानक आसमान से पैराशूट के सहारे एक वस्तु को जमीन पर गिरते देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई.

सूचना पाकर बरसोल पुलिस मौके पर पहुंचकर उक्त चीज को आपने साथ थाना ले  गयी .बरसोल पुलिस द्वारा बताया गया कि प्रारंभिक जानकारी में उक्त उपकरण को वैज्ञानिक अनुसंधान से संबंधित बताया जा रहा है. बताया गया कि इसे पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर स्थित विद्यासागर विश्वविद्यालय से अनुसंधान के उद्देश्य से उड़ाया गया था. उपकरण पर दर्ज संपर्क नंबर के माध्यम से पुलिस ने संबंधित संस्था के पदाधिकारियों से संपर्क किया.

संस्था के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि वैज्ञानिकों की टीम दो-तीन दिनों के भीतर बरसोल पहुंचकर उपकरण को अपने साथ ले जाएगी. साथ ही उपकरण को सुरक्षित रखने तथा आम लोगों से दूर रखने का आग्रह किया गया. पुलिस ने पैरा शूट और उसमें लगे उपकरण को कब्जे में ले लिया है. जिसे  विश्वविद्यालय को कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद हैंड ओवर किया जाएगा.    

रिपोर्ट: अरुण बारीक