दुमका: दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में बीती रात खस्सी चोरी कर भाग रहे चार लोगों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार हो गए. पकड़े गए आरोपी की पहचान दिग्गी पंचायत निवासी पंकज पासवान के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने उसे सरैयाहाट पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, चोरी की गई खस्सी भी बरामद कर ली गई.
खस्सी की आवाज सुनकर खुली मालिक की नींद
जानकारी के अनुसार माता केसों पंचायत के तेतरिया गांव निवासी शंकर सिंह की खस्सी को चार लोग कथित तौर पर चोरी कर ले जा रहे थे. इसी दौरान खस्सी की आवाज सुनकर शंकर सिंह की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे.
तीन आरोपी फरार, एक को ग्रामीणों ने पकड़ा
ग्रामीणों को अपनी ओर आते देख तीन आरोपी मौके से भाग निकले। वहीं, ग्रामीणों ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपी की पिटाई की बात भी कही जा रही है.आरोपी की पहचान पंकज पासवान के रूप में की गई. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना के बाद गांव में खस्सी चोरी को लेकर चर्चा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फरार लोगों की पहचान और घटना में उनकी कथित भूमिका का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
रिपोर्ट पंचम झा
