☰
Jharkhand

BREAKING:धनबाद के कतरास में अवैध गर्भपात के दौरान महिला की मौत के बाद हंगामा,पुलिस ने सेंटर को किया सील

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद।धनबाद के कतरास स्थित  सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर को पुलिस ने गुरुवार की सुबह सील कर दिया है. डायग्नोस्टिक सेंटर में कथित अवैध गर्भपात के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है. इस संबंध में महिला के पिता ने कतरास थाना में  लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. 

उन्होंने शिकायत में कहा है कि उनकी पुत्री का इलाज सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर में चल रहा था. यह भी कहा गया है कि महिला के पति उसे पेटरवार बोकारो से लेकर यहां आए थे. पिता का आरोप है कि गर्भपात के दौरान कथित तौर पर गलत प्रक्रिया अपनाई गई, इसके कारण अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई .

बताया जाता है कि हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे किसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया लेकिन वहां वह मृत पाई गई. पुलिस ने फिलहाल सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर में ताला लगा दिया है और मामले की छानबीन कर रही है.