☰
Jharkhand

क्या झारखंड -बिहार में अब शुरू होगी कॉकरोच मॉडल की राजनीति, क्यों शुरू हुई है इसपर गंभीर चर्चा 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद (DHANBAD): धनबाद सहित झारखंड के विभिन्न चौक-चौराहे पर अब कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा होने लगी है. इस चर्चा को गति देने में कहीं ना कहीं, कांग्रेस नेताओं का हाथ है. कॉकरोच जनता पार्टी का बिहार में तो जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने ऐलान कर दिया है कि वह बिहार में कॉकरोच जनता पार्टी का स्वागत करेंगें. इधर, झारखंड में भी कॉकरोच जनता पार्टी के पक्ष में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता खड़े दिख रहे है. झारखंड में भी कॉकरोच जनता पार्टी का कार्यक्रम दिखा. अधिशांक युवा कहीं ना कहीं से कांग्रेस के समर्थक दिख रहे थे.  

झारखंड में जो नारे लग रहे थे, वह कांग्रेस के पसंद के नारे अधिक थे

झारखंड में जो नारे लग रहे थे, वह कांग्रेस के पसंद के नारे अधिक थे. कहा जा सकता है कि झारखंड में अब कांग्रेस की राजनीति कॉकरोच मॉडल पर उभर सकती है. कांग्रेस के कई नेता प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं. हालांकि कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि पेपर लीक मामले को राहुल गांधी बहुत पहले से उठा रहे हैं और इसलिए कांग्रेस का भी इस सफलता में अधिकार बनता है. अगर राष्ट्रीय राजनीति की बात की जाए तो कॉकरोच जनता पार्टी और कांग्रेस एक साथ भाजपा का विरोध कर रहे है. इधर, रांची के अरगोड़ा थाना में भाजपा की ओर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गई है. 

रांची में भाजपा ने दर्ज कराई है प्राथमिकी

इन मामलों में कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव समेत 69 नामजद आरोपी बनाए गए है. प्राथमिक की 23 जुलाई को हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुए हंगामे और झड़प के संबंध में दर्ज कराई गई है. पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज  कर जांच शुरू कर दी है. इधर, बिहार के बांकीपुर से चुनाव लड़ रहे जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी अगर बिहार में आती है, तो वह उनका स्वागत करेंगे, उन्होंने कहा कि हर वह व्यक्ति जो इस सरकार के लोकतांत्रिक तरीके और कामकाज को चुनौती देना चाहता है, तो हम उसके साथ हैं. उन्होंने कहा कि सीजेपी ने बता दिया है कि अगर जनता खड़ी हो जाए तो सत्ता में बैठ बड़े से बड़े लोगों को झुकना पड़ेंगे. अगर बीजेपी के लोग बिहार आते हैं और छात्रों के साथ जुड़कर उनके मुद्दों पर काम करते हैं, तो हम उनका स्वागत करेंगें.