☰
Jharkhand

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने क्यों दे दिया बीसीसीएल को अल्टीमेटम! मांग पूरी नहीं होने पर क्या करेंगे ?

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने बीसीसीएल को अल्टीमेटम दे दिया है. केंदुआ-राजपूत बस्ती मुख्य मार्ग की बिगड़ी हालत को लेकर धनबाद विधायक बीसीसीएल मैनेजमेंट से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है. विधायक ने महाप्रबंधक को पत्र लिखकर तीन दिनों के भीतर सड़क निर्माण में ठोस प्रगति लाने को कहा है. उन्होंने चेतावनी दे दी है कि निर्धारित समय में ऐसा नहीं किया गया, तो जनता के हित में वह आंदोलन करेंगें.

विधायक ने कहा कि धनबाद और बोकारो को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में है. सड़क पर गड्ढो और धूल के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि पूर्व में स्थानीय लोगों के दबाव और आंदोलन के बाद सड़क खोदने और मरम्मत का काम शुरू किया गया था. लेकिन एक महीने के बाद भी निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा अब सामने है.  से में  सड़क की खराब स्थिति लोगों की परेशानी बढ़ाएगी, 

उल्लेखनीय है कि विधायक राज सिन्हा ने इस सड़क के लिए आंदोलन किया था. यह अलग बात है कि आंदोलन में उनको पार्टी का साथ नहीं मिला, लेकिन अकेले दम पर उन्होंने आंदोलन को आगे बढ़ाया और इस आंदोलन की वजह से सड़क खुदाई का काम शुरू किया गया था.  लेकिन काम की प्रगति संतोषजनक नहीं है. प्रभावित लोग बताते हैं कि इस मामले को लेकर मई  महीने में विधायक राज सिन्हा  ने 24 घंटे का आमरण अनशन किया था. उनके आंदोलन को प्रभावित लोग, कई चेंबर ऑफ कॉमर्स, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों का समर्थन मिला था.