☰
Jharkhand

इस दुर्गा पूजा विंध्याचल जाना यात्रियों के लिए कैसे हुआ आसान,रेलवे ने क्या किया है स्पेशल इंतजाम, पढ़िए

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

Tnp desk: इस दुर्गा पूजा विंध्याचल जाना आसन करने का रेलवे ने प्रयास किया है. रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए कई जोड़ी ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की है. दरअसल नवरात्र में देश के लगभग सभी हिस्सों से श्रद्धालु देवी दर्शन करने को विंध्याचल पहुंचते हैं. इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था की है .

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया है विंध्याचल में लगने वाले नवरात्रि मेला के अवसर पर 10 जोड़ी ट्रेनों का अ स्थायी ठहराव की सुविधा दी गई है.दरअसल ,रेलवे प्रशासन द्वारा विंध्याचल में लगने वाले नवरात्रि मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए 11.10.2026 से 26.10.2026 तक निम्नलिखित 10 जोड़ी ट्रेनों का विंध्याचल स्टेशन पर 02 मिनट का अ स्थायी ठहराव प्रदान किया गया है - 

1.    गाड़ी सं. 12141 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 22.30 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 22.32 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 
2.    गाड़ी सं. 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 16.05 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 16.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 

3.    गाड़ी सं. 12296 दानापुर-एसएमभीबी, बेंगलूरु संघमित्रा एक्सप्रेस 00.35 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 00.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 
4.    गाड़ी सं. 12295 एसएमभीबी, बेंगलूरु-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस 01.40 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 01.42 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
 
5.    गाड़ी सं. 12487 जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस 10.़40 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 10.42 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 
6.    गाड़ी सं. 12488 आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस 18.00 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 18.02 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
 
7.    गाड़ी सं. 15945 लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 05.50 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 05.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
8.    गाड़ी सं. 15946 डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 19.05 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 19.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

9.    गाड़ी सं. 15647 लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी एक्सप्रेस 05.50 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 05.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
10.    गाड़ी सं. 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 19.05 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 19.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

11.    गाड़ी सं. 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 19.05 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 19.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
12.    गाड़ी सं. 12336 लोकमान्य तिलक-भागलपुर एक्सप्रेस 05.50 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 05.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

13.    गाड़ी सं. 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 11.03 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 11.05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
14.    गाड़ी सं. 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 16.35 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 16.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

15.    गाड़ी सं. 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 11.03 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 11.05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
16.    गाड़ी सं. 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 16.35 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 16.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

17.    गाड़ी सं. 12801 पुरी-आनंद विहार पुरूषोत्तम एक्सप्रेस 18.15 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 18.17 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
18.    गाड़ी सं. 12802 आनंद विहार-पुरी पुरूषोत्तम एक्सप्रेस 07.56 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 07.58 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

19.    गाड़ी सं. 15657 दिल्ली-कामाख्या बह्मपु़त्र मेल 08.58 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 09.00 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
20.    गाड़ी सं. 15658 कामाख्या-दिल्ली बह्मपु़त्र मेल 17.48 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 17.50 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।