☰
Jharkhand

कौन है दो करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा,धनबाद के किस कॉलेज से स्नातक करने के बाद नक्सली संगठन से जुड़ा

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

Tnp desk: धनबाद ,गिरिडीह के बॉर्डर इलाके पर अवस्थित मनिया डीह एक बार फिर चर्चे में है. 2 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा यहीं से गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षा बलों के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. 

जानकारी के अनुसार सारंडा में सक्रिय नक्सलियों के सरेंडर के बाद मिली सटीक इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने मिसिर बेसरा को उसके दो सहयोगियों मेहनत उर्फ मोछू और गौरव को पकड़ा है. दो और को पकड़े जाने की सूचना है. 

सुरक्षा बलों को मिसिर बेसरा के अपने दो सहयोगियों के साथ गिरिडीह जाने की सूचना मिली थी. जिसके बाद राज्य पुलिस मुख्यालय ने तीनों को दबोचने के लिए गुप्त योजना बनाई. देर रात सुरक्षा बलों को कामयाबी मिली. 

मिसिर बेसरा पीर टांड़ क्षेत्र का निवासी है. 40 सालों से वह माओवादी संगठन में सक्रिय था. साधारण किसान परिवार में जन्मे मिसिर बेसरा ने शुरुआती शिक्षा सरकारी स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद धनबाद के एक कॉलेज से स्नातक किया. बाद में वह माओवादियों के संपर्क में आया और फिर आगे बढ़ता चला गया.

 40 सालों से वह माओवादी संगठन में शामिल था. मिसिर बेसरा कई महीनो से सुरक्षा बलों को चकमा दे रहा था. जानकारी के अनुसार मिसिर बेसरा के साथ पकड़ा गया मोछू धनबाद जिले के बरवा अड्डा थाना क्षेत्र के घोड़ा बांध गांव का रहने वाला है. गौरव भी संगठन का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां तीनों को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है. दो ग्रामीणों को भी हिरासत में लिया गया है. इनसे भी पूछताछ हो रही है.

TagsCRIME