☰
Jharkhand

राज सिन्हा और जयराम महतो आमने -सामने हुए तो क्या हुआ? क्यों पूछा काहे नाराज हैं राज दा,फिर क्या बातचीत हुई

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD):  दिन शुक्रवार, स्थान BBMKU  परिसर, यूनिवर्सिटी में राज्यपाल के हाथों पीएचडी की उपाधि लेकर जब विधायक जयराम महतो बाहर निकले, तो धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा  से उनका आमना-सामना हो गया.  राज सिन्हा  को देखते ही जयराम महतो ने कहा कि राज दा रुकिए! काहे गुस्साए हुए हैं.  जयराम महतो ने विधायक राज सिन्हा  से पूछा कि  आप नाराज तो नहीं हैं.? इस पर राज सिन्हा  ने कहा कि ना ना बिल्कुल नहीं, आप तो मेरे भाई हैं.  भाई नाराज होता है क्या ?

जयराम महतो ने कहा कि पिछली बार आप बैठक से निकल गए थे.  इस पर राज सिन्हा  से कहा कि आपसे नाराज नहीं थे.  आप भी विधायक हैं, हम लोग भी सिनेट  के मेंबर है.  रिहर्सल कराया गया ना नाम दिया गया और ना कुछ. नाराजगी यूनिवर्सिटी से थी. इसके बाद दोनों हंसते हुए आगे बढ़ गए.  इस बात की खूब चर्चा रही.  शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में राज्यपाल ने 103 छात्र-छात्राओं  को गोल्ड मेडल, एक को डि लीट और 45 छात्र-छात्राओं  को पी एचडी की डिग्री प्रदान की.  

बता दें कि राज्यपाल के हाथों पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने के बाद विधायक जयराम महतो ने कहा कि हिंदी मीडियम से  तोपचांची  के रोआम  स्थित शंकर दयाल हाई स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद अंग्रेजी में पीएचडी की डिग्री हासिल करना चुनौती थी.  लेकिन मैं पीजी की पढ़ाई के दौरान निश्चय कर लिया था कि इंग्लिश में पीएचडी की पढ़ाई पूरी करनी है.  डिग्री हासिल करने पर मुझे और मेरे परिवार को बहुत खुशी हो रही है.  झारखंड में विधायक रहते हुए पीएचडी की डिग्री हासिल करने वाले जयराम महतो पहले विधायक बन गए हैं.  विधायक ने झारखंड के छात्रों से अपील करते हुए कहा कि शिक्षा को कभी मत छोड़े ,इसके माध्यम से ही वह आगे बढ़ सकते हैं.