Jharkhand

झारखंड में छात्रों की CBI जांच की मांग पर कांग्रेस प्रभारी का दो टूक जवाब, जानिए क्या दी नसीहत 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद (DHANBAD): कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू रविवार को धनबाद में छात्रों की परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग को यह कहते हुए लगभग खारिज कर दिया कि नीट के 17 मामलों की सीबीआई जांच कर रही है, लेकिन फलाफल कुछ भी नहीं निकला है. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों पर झारखंड सरकार गंभीर है और राहुल गांधी लगातार नजर बनाए हुए है. शनिवार को एक बार फिर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है और छात्रों की समस्या के समाधान ढूंढने को कहा है. फिलहाल सीआईडी जाँच चल रही है और लगातार गिरफ्तारियाँ हो रही है. के राजू ने यह भी कहा कि झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर राहुल गांधी और उनकी पार्टी गंभीर है. उन्होंने स्वयं एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी.  

चर्चा हुई थी, हाई पावर कमेटी भी बनी और छात्रों की अधिकतर मांगे मान ली गई है. बता दें कि के राजू धनबाद लोकसभा समीक्षा बैठक को रविवार को धनबाद आए हैं. बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों एवं लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की गतिविधियों के विस्तार की रूपरेखा तय की गई. इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, धनबाद लोकसभा प्रभारी विधायक अनूप सिंह सहित अन्य नेता मौजूद थे. अंबा प्रसाद को भी बड़ी जिम्मेवारी दी गई है. एसएआर को गंभीरता से लेने को कहा गया है. उल्लेखनीय है कि आंदोलनरत छात्रों ने अब राहुल गांधी को भी निशाने पर ले लिया है.  वह डिमांड कर रहे हैं कि राहुल गांधी या तो सरकार पर दबाव बनाकर मांग पूरी करावे अन्यथा सरकार से समर्थन वापस लें.  छात्रों ने 20 तारीख को मुख्यमंत्री आवास घेराव का भी ऐलान कर दिया है.