Jharkhand

मेयर संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह हत्याकांड में शनिवार को आ सकता है फैसला, क्यों है कोयलांचल की टकटकी, पढ़िए 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के बहुचर्चित रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह हत्याकांड में शनिवार को फैसला आ सकता है. धनबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने फैसला सुनाने के लिए 19 सितंबर की तारीख तय की है. रंजय सिंह मेयर संजीव सिंह के करीबी बताए जाते थे. सरायढेला थाना क्षेत्र के चाणक्य नगर मोड़ के पास उनकी हत्या कर दी गई थी. वह बिग बाजार के सामने से गुजर रहे थे .इसी दौरान उन पर गोलियां बरसा दी गई. 

घटना के समय रंजय सिंह के साथ राजा यादव भी मौजूद थे. फायरिंग में रंजय सिंह की मौत हो गई. राजा यादव बच गए. बाद में राजा यादव इस मामले में  गवाह बने. इसके बाद राजा यादव की शिकायत पर सरायढेला थाने में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने जांच के बाद मामले में नंदकिशोर सिंह उर्फ मामा और रघुकुल से जुड़े हर्ष सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था.रंजय सिंह की हत्या 29 जनवरी 2017 को सरायढेला थाना क्षेत्र के चाणक्य नगर मोड़ के पास गोली मारकर  कर दी गई थी. घटना के समय वह अपने सहयोगी राजा यादव के साथ   थे. हमले में राजा यादव बच गए  और बाद में पुलिस जांच में इस मामले के प्रमुख चश्मदीद गवाह बने.

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने नंदकुमार सिंह उर्फ मामा को मुख्य आरोपी बनाया था. जबकि हर्ष सिंह पर हत्या की साजिश रचने और शूटरों को सहयोग देने का आरोप लगाया गया. अभियोजन पक्ष की ओर से ट्रायल के दौरान कुल 23 गवाहों को अदालत में पेश किया गया. बता दें कि मामले में पांच सितंबर को फैसला सुनाया जाना था. लेकिन उस दिन अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र कुमार राय ने अदालत में आवेदन देकर कानूनी बिंदुओं पर बहस के लिए समय देने का अनुरोध किया था. इसके बाद अदालत ने फैसला टाल दिया और 19 सितंबर 2026 की तारीख निर्धारित की.