धनबाद (DHANBAD): चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा,इस वजह से ट्रेन के मार्ग बदले जा सकते है. जानकारी दी गई है कि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा, जिनका विवरण इस प्रकार है-
निरस्त ट्रेनें-
क्र.सं. गाड़ी सं. गाड़ी का नाम निरस्तीकरण की तिथि
1. 18309 सम्बलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 06.10.26, 08.10.26
2. 18310 जम्मूतवी-सम्बलपुर एक्सप्रेस 09.10.26, 11.10.26
3. 18105 राऊरकेला- जयनगर एक्सप्रेस 10.10.26
4. 18106 जयनगर- राऊरकेला एक्सप्रेस 11.10.26
5. 15028 गोरखपुर- हटिया मौर्य एक्सप्रेस 12.10.26
6. 15027 हटिया- गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 14.10.26
• मार्ग परिवर्तन वाली ट्रेनें-
क्र.सं. गाड़ी सं. गाड़ी का नाम परिवर्तित मार्ग मार्ग परिवर्तन की तिथि
1. 20818 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस गोमोह-आद्रा-मेदिनीपुर-हिजली-भद्रक-कटक 04.10.26, 11.10.26
दिनांक 13.10.26 को धनबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13351 धनबाद-अल्लेपी एक्सप्रेस को धनबाद से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा.
यह जानकारी धनबाद के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनीष सौरभ ने दी है.
