Jharkhand

धनबाद के खुशरी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, हाईवा की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
धनबाद के खुशरी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, हाईवा की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र के खुशरी मोड़ के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.जहां पांड्रा गांव निवासी 60 वर्षीय मनोज सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटर पर लिफ्ट लेकर सवार वीणा घोष गंभीर रूप से घायल हो गई.

हाईवा की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर

जानकारी के अनुसार, मनोज सिन्हा स्कूटर से निरसा बाजार जा रहे थे.रास्ते में पांड्रा गांव की रहने वाली वीणा घोष ने उनसे लिफ्ट ली थी.जैसे ही वे खुशरी मोड़ के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे एमपीएल परिवहन के अधीन संचालित एक हाईवा ने उनकी स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर सड़क पर गिर गई और हाईवा का पिछला पहिया मनोज सिन्हा के ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

मौके पर अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए.घायल वीणा घोष को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

पढ़े क्या है स्थानिय लोगो का आरोप

घटना की सूचना मिलते ही निरसा थाना पुलिस और स्थानीय विधायक अरूप चटर्जी मौके पर पहुंचे , इसके बाद उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर एमपीएल परिवहन के भारी वाहनों का दिन-रात आवागमन होता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने और भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण लगाने की मांग की है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार