☰
Jharkhand

ढुल्लू महतो और रागनि सिंह के लिए जयराम महतो कोयलांचल में कितना बनेगें "राजनीतिक खतरा"? क्यों तेज हो गई है चर्चा  

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD): झारखंड के चर्चित विधायक जयराम महतो की नजर अब धनबाद की झरिया पर टिक गई है.  वैसे, तो कोयलांचल की राजनीति में वह सक्रिय दिखते रहे हैं, लेकिन झरिया में कार्यालय खुलने के बाद एक बार फिर चर्चा के केंद्र में जयराम महतो  आ गए हैं.  जानकारी के अनुसार भौरा   में जेएलकेएम के कार्यालय का उद्घाटन हुआ है.  यह  अलग बात है कि कार्यालय के उद्घाटन में बहुत तामझाम नहीं किया गया था.  जयराम महतो आए, कार्यालय का उद्घाटन किया और चले गए.  जिला अध्यक्ष भी इस मौके पर मौजूद थे.  दरअसल, विधायक जयराम महतो का कोयलांचल की राजनीति में पकड़ बढ़ाने की लगातार कोशिश जारी है. सांसद ढुल्लू महतो और जयराम महतो का विवाद भी इसी चश्मे से देखा जा रहा है. 

जयराम महतो धनबाद जिले के तोपचांची  के रहने वाले हैं

 वैसे तो जयराम महतो धनबाद जिले के तोपचांची  के रहने वाले हैं और धनबाद में ही उनकी पढ़ाई -लिखाई हुई है.  धनबाद के विनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय से उन्होंने पीएचडी की डिग्री भी हासिल की है.  धनबाद के बरवा अड्डा  थाने में विवाद के बाद वह झारखंड पुलिस एसोसिएशन के निशाने पर भी आये.  इस मामले में बरवा अड्डा  थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ था.  फिलहाल उन्हें पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी  में अग्रिम जमानत मिली हुई है.  झरिया की विधायक अभी रागिनी सिंह हैं.  वैसे तो जयराम महतो का रागिनी सिंह के साथ कोई विवाद अभी सामने नहीं आया है.  यह  अलग बात है कि धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो के साथ उनका विवाद  चला रहा है.  ढुल्लू महतो  एक समय में जेएलकेएम के नेताओं को "कुत्ता "तक कह दिया था.  उनके विधायक भाई शत्रुघ्न महतो ने जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र महतो को "भेड़"  कह दिया था.  दोनों नेताओं में जुबानी जंग पहले भी चली थी और आज भी चल रही है.  

जयराम महतो की  सक्रिय राजनीति क्यों चुभ रही है ?

 कोयलांचल  में जयराम महतो की  सक्रिय राजनीति कई लोगों को चुभ  रही है.  झरिया सीट से अभी भाजपा की रागनी सिंह विधायक हैं.  झरिया में रागिनी सिंह के लिए जयराम महतो कितना राजनीतिक खतरा बनेंगे, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।  वैसे 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएलकेएम ने झरिया से अपना प्रत्याशी दिया था.  रुस्तम अंसारी को जेएलकेएम ने उम्मीदवार बनाया था.  रुस्तम अंसारी पहले मार्क्सवादी समन्वय समिति से जुड़े थे.  वह वार्ड पार्षद भी रह चुके है.   2024 के विधानसभा चुनाव में झरिया विधानसभा से जेएलकेएम को 5000 से कुछ अधिक मत प्राप्त हुए थे.  इस सीट पर भाजपा की रागनी सिंह अपनी गोतनी  कांग्रेस की पूर्णिमा नीरज सिंह को पराजित किया था.  वैसे, झरिया विधानसभा सीट सिंह मेंशन की परंपरागत सीट मानी जाती है.  चार बार सूर्य देव बाबू झरिया से विधायक रहे, दो बार उनकी पत्नी रही , एक बार उनके बेटे रहे, एक बार उनके भाई की बहू कांग्रेस के टिकट से विधायक रही