☰
Jharkhand

Big Breaking :गैंगस्टर फहीम खान के घर हमला मामले में तीनों  दोषियों को उम्र कैद की सजा ,2004 में हुआ था हमला 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD):2004 में गैंगस्टर फहीम खान के घर पर एके 47 से  हुए हमले के मामले में  तीनों  दोषियों को  उम्र कैद सजा दी गई है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय की कोर्ट ने सोमवार को  इस मामले में फहीम खान के जानी दुश्मन साबिर आलम के भाई शाहिद आलम ,शहादत हुसैन एवं पटना के शूटर तनवीर आलम को दोषी करार दिया  था. शनिवार को सजा बिंदु पर सुनवाई हुई. 
  
2004 में गैंगस्टर फहीम खान पर बड़ा हमला हुआ था. जानकार बताते हैं कि यह पहला मौका था, जब धनबाद शहर में एक साथ कई एके-47 से गोलियां चली थी. फहीम खान की किसी तरह जान बची थी.बताते हैं कि हमले में फहीम खान के बॉडीगार्ड बिहार का रहने वाले की मौत हो गई थी. फहीम खान का एक रिश्तेदार भी इसमें घायल हो गया था. 

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने भाग रहे अपराधियों की मारुति वैन और बोलेरो का पीछा किया था.   जानकार बताते हैं कि धनबाद के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में पटना के एक शूटर की भी मौत हो गई थी. घटना के बाद बैंक मोड़ पुलिस ने फहीम से उसका फर्द बयान लेने के बाद मामला दर्ज किया था. सुनवाई के दौरान कई आरोपियों की मौत हो गई थी. लोग यह भी बताते हैं कि फहीम खान के जानी दुश्मन साबिर आलम के फरार चलने के कारण उसकी गैर मौजूदगी में ट्रायल चला था.