Jharkhand

बड़ी कारवाई:धनबाद में एक साथ दो थाना प्रभारियों पर एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कम

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद:धनबाद पुलिस महकमे में मंगलवार को हलचल देखने को मिली. एक साथ दो थाना प्रभारियों पर एक्शन हुआ है. एसएसपी ने पाथर डीह थाना प्रभारी अंशु कुमार झा को निलंबित कर दिया है.जबकि सोनार डीह ओपी प्रभारी को लाइन क्लोज किया गया है. 

दोनों थाना में नए प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई है. एक साथ दो थाना प्रभारी पर एक्शन से पुलिस महकमें में हड़कंप है. जानकारी के अनुसार बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार को सोनार डीह ओपी का प्रभारी बनाया गया है. झरिया थाना के  बिट्टू कुमार को पाथर डीह का थाना प्रभारी बनाया गया है. बैंक मोड़ थाना के अभय कुमार को बरोरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.