☰
Jharkhand

धनबाद में कोयला चोरी का हाल: सात दिनों में कुल 771 मीट्रिक टन अवैध कोयला जब्त, अब आगे क्या 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD):  कोयला चोरी और तस्करी की बदौलत "धनपशु" बने लोगों के दिन संकट के दौर से गुजर रहे हैं.  सीआईएसएफ  ताबड़तोड़  छापेमारी कर रही है और कोयला जब्त  कर रही है.  साथ ही प्राथमिकी  भी कर रही है.  कोयला भी जब्त  कर रही है और अवैध ढुलाई में लगे वाहनों को भी जब्त  किया जा रहा है.  इससे कोयला चोरों में हड़कंप है.  अवैध खनन के जरिए कोयला निकालकर बाहर रखे कोयले को भी जब्त  किया जा रहा है.  साथ ही मुहानो  को भी बंद करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है.  कोयला चोरी और तस्करी की वजह से कोयला कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा था. 

20  से लेकर 26 जुलाई तक छापेमारी का रिजल्ट 

कोयला चोरी के खिलाफ सीआईएसएफ  का एक्शन तेज है.  20 जुलाई से लेकर 26 जुलाई तक सीआईएसएफ ने कई कोयला कंपनियों में छापेमारी की.  यह छापेमारी खुफिया जानकारी के आधार पर की गई.  आंकड़े के मुताबिक कुल पचासी रेड  किए गए.  इसमें 1277 मेट्रिक टन अवैध रूप से खनन किया गया कोयला जब्त  किया गया.  इस अभियान में एफआईआर  भी दर्ज की गई.  पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया.  अवैध खनन एवं परिवहन में शामिल 40 वाहनों को जब्त  किया गया है.  सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें से 60% से अधिक कोयला धनबाद क्षेत्र से बरामद किया गया है.  बता दें कि सीआईएसएफ  ने खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के प्रावधानों के तहत अवैध कोयला खनन, चोरी और अनाधिकृत परिवहन के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान छेड़  रखा ही.  गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद जीरो कोल्  लीकेज के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सीआईएसफ  लगातार अभियान तेज कर दिया है. 

एक सप्ताह में कहां -कहां की गई छापेमारी 

-बीसीसीएल, धनबाद (पूर्व क्षेत्र): 14 छापेमारी; 771 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद; 2 व्यक्ति गिरफ्तार और 1 वाहन जब्त
-ईसीएल, शीतलपुर (उत्तर पूर्व क्षेत्र-II): 51 छापेमारी; 341 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद; 34 वाहन जब्त
-सीसीएल, करगली: 11 छापेमारी; 145 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद
-एनके पीपरवार: 6 छापेमारी; 20 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद; 1 प्राथमिकी (FIR) दर्ज और 3 वाहन जब्त
-एसईसीएल बिलासपुर: 3 छापेमारी; 3 व्यक्ति गिरफ्तार और 2 वाहन जब्त

TagsCRIME