Jharkhand

धनबाद के तेतुलमारी में आधी रात के बाद फटी जमीन तो सड़क पर उतर गए लोग,फिर पुलिस पहुंची तो क्या हुआ

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद: कोयलांचल के कतरास , बाघमारा में जमीन धंसने की, अनवरत सिलसिला के बीच शुक्रवार की आधी रात के बाद तेतुलमारी में फिर जमीन धंस गई. तेज आवाज के साथ जमीन फटी और लोग घरों से बाहर निकल गए. 

जमीन फटने की आवाज इतनी तेज थी कि सोए लोगों की नींद भी खुल गई. यह घटना आधी रात के बाद हुई बताई गई है. जानकारी के अनुसार तेतुलमारी के पांडे डीह स्थित गुलगुलिया पट्टी में शुक्रवार की देर रात लगभग 12:15 बजे अचानक जोरदार आवाज के साथ दरार  के बाद जमीन धंस गई. लोग बताते हैं कि लगभग  20 मीटर लंबी दरार पड़ी है.

 किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सभी लोग घरों से बाहर निकल गए. आक्रोशित लोगों ने सुरक्षा की मांग को लेकर सिजुआ ,राजगंज मुख्य सड़क को जाम कर दिया. गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलने के बाद जोगता ,कतरास, तेतुलमारी , रामकनाली की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर आवा गमन सामान्य कराया.

 ग्रामीणों के अनुसार खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए थे .तभी कुछ लोगों को जमीन धंसने की आवाज सुनाई दी. फिर तो भय का माहौल कायम हो गया और लोग घर छोड़कर बाहर निकल गए. इस इलाके में लगभग 70 घर हैं. उन घरों में 400 से अधिक लोग रहते हैं. 

लोगों का कहना है की जमीन भीतर से पूरी तरह से खोखली हो गई है. इस कारण  और बड़े धंसा न की आशंका है. लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन हाय  हाय,कोयला चोरी बंद करो आदि के नारे लगाए. अभी तो कोयलांचल में बारिश शुरू नहीं हुई है. उसके पहले ही धंसा न  की घटनाएं लगातार हो रही है. बारिश शुरू होने के बाद ऐसी घटनाओं में और वृद्धि हो सकती है.