धनबाद(DHANBAD): धनबाद में यह सब क्या हो रहा है? यहां के लोग जानना चाह रहे हैं. वासेपुर का भगोड़ा प्रिंस खान एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है. अब वह जनप्रतिनिधियों को भी धमकाने लगा है. निरसा के विधायक अरूप चटर्जी को धमकी का मामला तो एफआईआर तक पहुंच गया है. इस एफआईआर में सांसद ढुल्लू महतो पर प्रिंस खान से धमकी दिलवाने का आरोप लगाया गया है. इधर, धनबाद के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि कि उन्हें भी 1 जुलाई को प्रिंस खान ने धमकी दी है.
1 जुलाई को प्रिंस खान ने दी है जान मारने की धमकी
उन्होंने कहा कि 1 जुलाई को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से जान से मारने और रंगदारी की धमकी मिली थी. दावा किया कि इससे पहले भी कई बार ऐसे कॉल आ चुके हैं. शुक्रवार शाम को भी एक विदेशी नंबर से कॉल आया था. सांसद ढुल्लू महतो के अनुसार दिल्ली जाते समय भी उन्हें धमकी मिली थी. सांसद ने बताया कि उन्होंने इस मामले की लिखित शिकायत केंद्रीय गृह मंत्री, धनबाद पुलिस से की है. उन्होंने कहा है कि अपराधी को जल्द गिरफ्तार होना चाहिए। कहा कि जब संसद और विधायक जैसे जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं. तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता होना बहुत स्वाभाविक है.
सांसद ने दावा--कुछ लोग उनके नाम की राजनीति कर रहे
सांसद ने दावा किया कि कुछ लोग उनके नाम की राजनीति कर रहे है. उनका किसी अपराधी या माफिया से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने अपने विरोधियों को सलाह दी कि विकास की बात होनी चाहिए। एयरपोर्ट, फ्लाईओवर और अन्य विकास की योजनाओं पर चर्चा होनी चाहिए, बेवजह बयानबाजी करने से कोई फायदा नहीं है,. उल्लेखनीय है कि निरसा के विधायक अरूप चटर्जी ने प्रिंस खान की धमकी के मामले में निरसा थाने में सांसद ढुल्लू महतो और प्रिंस खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. शनिवार को उन्होंने धनबाद के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और दावा किया कि सांसद ढुल्लू महतो को धमकी देने की बात पूरी तरह से बेबुनियाद है.
विधायक अरूप का दावा --फिर साबित हुआ प्रिंस खान से सम्बन्ध
एक बार पहर यह साबित करता है कि ढुल्लू महतो और प्रिंस खान में सांठगांठ है. विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि अगर उन्हें धमकी मिली थी ,तो उन्हें तुरंत एफआईआर करानी चाहिए थी. लेकिन उन्होंने कोई एफआईआर नहीं कराई। खा कि मुझे धमकी मिली तो मैंने दूसरे दिन ही एफआईआर कराई। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब भी सांसद के खिलाफ तथ्य प्रस्तुत कोई भी करता है, तो प्रिंस खान की धमकी आ जाती है. इस सिलसिले में उन्होंने कई उदाहरण भी दिए. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंदरी विधायक बबलू महतो, पुरवा वियाडा अध्यक्ष विजय झा, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण अग्रवाल, माले के पूर्व विधायक विनोद सिंह मौजूद थे.
