Jharkhand

धनबाद जेल की शिफ्टिंग पर लगी मुहर, पंडुकी में बनेगा नया कारा परिसर

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD):   सब कुछ अगर ठीक-ठाक रहा तो धनबाद मंडल कारा बहुत जल्द बड़ी आबादी के बीच से शिफ्ट हो जाएगा।  इस काम में सबसे बड़ी जो बाधा  थी, वह भी अब दूर हो गई है.  जानकारी के अनुसार इसे पंडुकी  में शिफ्ट करने का रास्ता साफ हो गया है.  बताया जाता है कि गोविंदपुर अंचल के पंडुकी  में 25 एकड़ जमीन ट्रांसफर कर दी गई है. इससे  अब अंतिम बाधा भी दूर हो गई है. 

पहले बलियापुर अंचल में देखी  गई थी जमीन 
 
पहले धनबाद जेल को शिफ्ट करने के लिए बलियापुर अंचल  में जमीन देखी गई थी, लेकिन पर्याप्त जमीन नहीं मिलने की वजह से वहां  जेल शिफ्टिंग की योजना अधूरी रह गई थी.  उसके बाद गोविंदपुर अंचल के पंडुकी  में जगह चिन्हित की गई है.  अब राज्य सरकार पर निर्भर करता है कि वह कब टेंडर निकलेगी और निर्माण कार्य शुरू होगा।  उल्लेखनीय है की घनी आबादी के बीच होने की वजह से इसे शिफ्ट करने की योजना 2015 में ही बनी थी.  धनबाद जेल में कई कुख्यात कैदी भी रहते है. 

जेल की दीवार से बड़ी आबादी सटी है
 
सूत्र बताते हैं कि जेल के अंदर मोबाइल फोन रोकने के लिए जैमर  लगाने की योजना भी घनी आबादी की वजह से बाधित होती  रही है.  झारखंड के अधिकारी जब भी निरीक्षण को आते, तो बताते कि  जेल की दीवार से बड़ी आबादी सटी है. धनबाद जेल 2023 में उसे समय खूब चर्चे  में आया जब कुख्यात गैंगस्टर अमन सिंह की जेल में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.  इस हत्याकांड के बाद धनबाद से लेकर रांची तक के अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई थी.  रांची से भारी भरकम टीम जाँच को  धनबाद पहुंची थी.