Jharkhand

कोयलांचल वासियों के लिए वरदान साबित हो रही है मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, तीन और बस चालू करने पर विचार

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
कोयलांचल वासियों के लिए वरदान साबित हो रही है मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, तीन और बस चालू करने पर विचार

धनबाद(DHANBAD):वैसे तो झारखंड सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलायी जाती है ताकि गरीब,असहाय और जरूरतमंद लोगों को योजनाओं से सुविधा मिल सके. इन योजनाओं में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी "मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना भी शामिल है.जिसके तहत ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोग काफी सस्ते में सरकार की ओर से चलने वाली बस की सुविधा का लाभ लेते है.इसके जरीये ग्रामीण इलाकों के छोटे-छोटे क्षेत्रों से भी लोग शहर तक पहुंचते है.वही अब इस योजना का असर धनबाद में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है,जहाँ धनबाद में ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है.

 तीन और बस चालू करने की प्रक्रिया शुरू

 योजना का उद्देश्य सुदूर गांवों के लोगों, किसानों, छात्रों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों को जिला एवं प्रखंड मुख्यालयों तक सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है.योजना के तहत संचालित बसों में पात्र श्रेणी के यात्रियों को निशुल्क यात्रा का लाभ भी दिया जा रहा है. बढ़ती मांग को देखते हुए धनबाद में तीन नई बसों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.यहां आपको बता दें कि पहले से ही सरकार की ओर से धनबाद में 6 बस चल रही थी.वहीं इसकी सफलता को देखते हुए और तीन नयी बस को चालू किया जाएगा.

ऐसे लोगों को सबसे अधिक मिल रहा है लाभ

सरकार की ओर से चलने वाली योजना का सबसे अधिक लाभ बुजुर्ग, दिव्यांगजन, छात्र-छात्राएं, झारखंड आंदोलनकारी, विधवा पेंशनधारी और एचआईवी संक्रमित को मिलता है जहां ये लोग मुफ्त में बस की सेवा ले सकते है और यात्रा कर सकते है.इसकी जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी ने बताया कि धनबाद में पहले से छह वाहन इस योजना के तहत संचालित हो रहे है.अब तीन और बसों के लिए आवेदन प्राप्त हुए है, जिनके परमिट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है उन्होंने कहा कि योजना को लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और नए आवेदकों को विभाग हरसंभव प्रोत्साहन देगा. साथ ही जरूरत के अनुसार नए रूटों का निर्धारण भी किया जाएगा.

रिपोर्ट-नीरज कुमार