Jharkhand

यूपी पुलिस का वज्र वाहन धनबाद पहुंचते ही बढ़ी हलचल, किस आरोपी को ले जाने आई टीम? पढ़िये

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद (DHANBAD): उत्तर प्रदेश का वज्र वाहन सोमवार को धनबाद में दिखने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी. लोग जानना चाह रहे थे कि आखिर उत्तर प्रदेश का वज्र वाहन धनबाद में क्यों पहुंचा है? क्या धनबाद जेल में बंद उत्तर प्रदेश के किसी कुख्यात अपराधी को प्रोडक्शन वारंट पर ले जाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस धनबाद पहुंची है? इस तरह की न जाने कौन-कौन सी चर्चाएं चलती रही. 

इधर, पता चला है कि धनबाद जेल में बंद ठगी के एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर ले जाने के लिए उत्तर प्रदेश की पुलिस वज्र वाहन के साथ धनबाद पहुंची है. सूत्रों के अनुसार धनबाद के सराय ढेला का रहनेवाला ठगी का एक आरोपी धनबाद जेल में बंद है. उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के थाने में भी ठगी का मामला दर्ज है. इसके अलावे उस पर कुछ अन्य आरोप।भी हैं. उसी को प्रोडक्शन वारंट पर ले जाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस धनबाद पहुंची है. 

सूत्रों के अनुसार कोर्ट से आज उत्तर प्रदेश पुलिस को तकनीकी कारणों की वजह से प्रोडक्शन वारंट नहीं मिला. उत्तर प्रदेश पुलिस अब मंगलवार का इंतजार कर रही है. मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट मिलने के बाद अपने साथ लेकर उसे उत्तर प्रदेश जाएगी. 

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के अपराधियों का कनेक्शन धनबाद से जुड़े होने के लगातार सबूत मिलते रहे हैं. धनबाद जेल में मारे गए गैंगस्टर अमन सिंह भी उत्तर प्रदेश का ही रहने वाला था. जिसकी धनबाद जेल में हत्या कर दी गई थी. इसके अलावे धनबाद के जे सी मल्लिक रोड के रहने वाले एक अपराधी की प्रयागराज में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में जान चली गई थी.