☰
Jharkhand

धनबाद में "लुटेरी दुल्हन" गिरोह का आतंक, राजस्थान से शादी के लिए पहुंचे परिवार के साथ क्या -क्या हुआ,पढ़िए 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD):धनबाद में "लुटेरी दुल्हन" गिरोह  का आतंक बढ़ता जा रहा है.  शादी का झांसा देकर यह गिरोह बाहर के प्रदेशों के लोगो को  धनबाद बुलाता है और उसके बाद ठगी करता है.  ऐसा ही एक मामला धनबाद के बरवाअड्डा  थाना क्षेत्र में सामने आया है.  राजस्थान से धनबाद में शादी करने आए एक परिवार के साथ ठगी  की गई है, मारपीट की गई है.  ठगी के शिकार परिवार का आरोप है कि  लड़की पक्ष के लोगों ने शादी का झांसा देकर उनसे रुपए ऐंठ  लिए और उसके बाद मोबाइल और सामान छीन कर चम्पत हो गए.  

सूचना के मुताबिक राजस्थान के अरवल  जिला के रहने वाले अपने बेटे गुल्लू की शादी के सिलसिले में पत्नी और भाई के साथ बरवाअड्डा  आए थे.  यह  पूरा मामला लोहारवरवा से जुडी लकड़ी का   बताया जा रहा है.  परिवार वालों का आरोप  है कि  लड़की पक्ष की एक महिला पिछले कई दिनों से लड़की की शादी की बात कर रही थी.  बात तय होने पर सोमवार को लड़का पक्ष बरवाअड्डा  पंहुचा. आरोप  है कि विवाह तय होने के एवज  में लड़की के परिजनों ने पहले ₹40000 अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया।  

इसके बाद एक स्थान पर सिंदूरदान की रस्म  भी पूरी कराई गई. शादी की रस्मों के बाद लड़की पक्ष के लोग लड़के पक्ष को लेकर टुंडी रोड स्थित एक दुकान पर पहुचें।  जहां 23,000 रुपए की खरीदारी कराई गई.  खरीदारी पूरी होते ही लड़की पक्ष का व्यवहार बदल गया. दूल्हे और उसके परिजनों को एक सुनसान जगह पर ले गए, वहां उनके साथ मारपीट की गई और दूल्हे के पिता की मोबाइल छीन ली गई.  पीड़ित परिवार ने बरवा अड्डा  थाने में आपबीती सुनाई है.  पीड़ित परिवार ने साक्ष्य के तौर पर कपड़ा दुकान से मिली 23000 रुपए की खरीदारी की रसीद भी पुलिस को दिखाई है.   बरवा अड्डा  पुलिस अब मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है.

TagsCRIME