Jharkhand

धनबाद के "लुटेरी दुल्हन" गिरोह के दस लोग चढ़े पुलिस के हत्थे, गिरिडीह तक कैसे फैला है यह खतरनाक गिरोह, जानिए

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद (DHANBAD): धनबाद पुलिस ने "लुटेरी दुल्हन" गिरोह के कुल 10 सदस्यों  को गिरफ्तार किया है. उनमें तीन महिलाएं और पुरुष शामिल हैं. उनके पास से तेरह मोबाइल, साड़ी, लहंगा, जींस पैंट, अंग वस्त्र, चूड़ी एवं विवाह की अन्य सामग्री बरामद किये गए है. गिरफ्तार आरोपियों में सिर्फ धनबाद के बरवाअड्डा के ही नहीं बल्कि गिरिडीह के लोग भी शामिल है. जिनकी गिरफ्तारी हुई है, उनमें अजय दास, राजेश कुमार, मंतोष साहू, सुमन विश्वकर्मा, नीलम देवी, पूजा कुमारी, चंदन शर्मा, मकड़ी देवी, विशु कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद वर्मा शामिल है.

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के अरवल जिला के रहने वाले अपने बेटे गुल्लू की शादी के सिलसिले में पत्नी और भाई के साथ बरवाअड्डा आए थे. यह पूरा मामला लोहारवरवा से जुडी लकड़ी का बताया जा रहा था. परिवार वालों का आरोप था कि लड़की पक्ष की एक महिला पिछले कई दिनों से लड़की की शादी की बात कर रही थी. बात तय होने पर सोमवार को लड़का पक्ष बरवाअड्डा  पंहुचा था. 

आरोप था कि विवाह तय होने के एवज में लड़की के परिजनों ने पहले ₹40000 अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया. इसके बाद एक स्थान पर सिंदूरदान की रस्म भी पूरी कराई गई. शादी की रस्मों के बाद लड़की पक्ष के लोग लड़के पक्ष को लेकर टुंडी रोड स्थित एक दुकान पर पहुचें. जहां खरीदारी कराई गई थी. खरीदारी पूरी होते ही लड़की पक्ष का व्यवहार बदल गया. दूल्हे और उसके परिजनों को एक सुनसान जगह पर ले गए, वहां उनके साथ मारपीट की गई और दूल्हे के पिता की मोबाइल छीन ली गई. पीड़ित परिवार ने बरवा अड्डा थाने में आपबीती सुनाई है. पुलिस सक्रिय हुई तो पकड़े गए हैं आरोपी.