Jharkhand

कोल इंडिया में हलचल: आखिर कौन लेगा बीसीसीएल के सीएमडी का पुराना पद, 23 को इंटरव्यू

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD): कोल इंडिया लिमिटेड की सबसे बड़ी इकाई बीसीसीएल के तकनीकी निदेशक रहे मनोज अग्रवाल के सीएमडी बनने के बाद से ही यह  पद खाली है. फिलहाल प्रभार में चल रहा है.  यानी पहली  सितंबर से यह पद खाली है, लेकिन अब इसके लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है.  सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड ने 23 जून को इस पद के लिए साक्षात्कार आयोजित करने का निर्णय लिया है.  

कुल नौ अधिकारी दे सकते है साक्षात्कार 

साक्षात्कार में कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों के कुल 9 अधिकारी इंटरव्यू दे सकते हैं.  इस प्रक्रिया में बीसीसीएल के दो महाप्रबंधक भी शामिल बताये जाते है.  जबकि कई अधिकारी बीसीसीएल में काम कर चुके हैं.  निदेशक तकनीक रहते हुए मनोज अग्रवाल बीसीसीएल के सीएमडी बने हैं, इसलिए भी इस पद पर नियुक्ति को लेकर लोगों में उत्सुकता है. 

किन किन अधिकारियो को बुलाया जाएगा इंटरव्यू में 

 जिन अधिकारियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है  , उनमें आनंद (कार्यकारी निदेशक, उत्पादन, सीआईएल), अंजनी कुमार (कार्यकारी निदेशक, कॉन्ट्रैक्ट्स, सीआईएल), कल्याणजी प्रसाद (महाप्रबंधक, माइनिंग, सीसीएल), कमल किशोर झा (महाप्रबंधक, माइनिंग, बीसीसीएल), संजय कुमार साहू (महाप्रबंधक, माइनिंग, एमसीएल), सुधाकर प्रसाद (महाप्रबंधक, माइनिंग, बीसीसीएल), पीयूष किशोर (महाप्रबंधक, माइनिंग, एसईसीएल), रंजय सिन्हा (महाप्रबंधक, माइनिंग, सीसीएल) तथा संजीव कुमार (महाप्रबंधक, माइनिंग, एनसीएल) शामिल है.