Jharkhand

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अशोक सिंह पहुंचे भूली, SIR को लेकर बूथों का किया इंस्पेक्शन, जानिए क्या कहा 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD):  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं हजारीबाग लोकसभा के सह प्रभारी अशोक सिंह ने  SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के तहत धनबाद के भूली क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न मतदान केंद्रों (बूथों) का निरीक्षण किया.  इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की तथा SIR अभियान की प्रगति का जायजा लिया। दौरे के क्रम में उन्होंने  संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से मुलाकात कर SIR प्रक्रिया, मतदाता सूची के पुनरीक्षण तथा उससे संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की.  उन्होंने BLO से कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न की जाए. 

कार्यकर्ता घर -घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करें 

उन्होंने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर SIR अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.  उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने तथा पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इसी क्रम में  अशोक सिंह आजाद नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह योगी तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। 

निरीक्षण अभियान में बड़ी संख्या में लोग साथ थे 

इस निरीक्षण अभियान में भूली नगर कांग्रेस अध्यक्ष गंगा वाल्मीकि, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार, नगर सचिव नौशाद आलम, बृजेश सिंह, राजकुमार प्रसाद, शिवली फरीदी, विजेंद्र कुमार तथा आजाद रंजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. दौरे के दौरान  वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने नीलकंठ सिंह, आर.के. झा, अवध प्रसाद, महिला कांग्रेस नेत्री सीता राणा सहित अनेक कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे. यह जानकारी भूली नगर अध्यक्ष  गंगा बाल्मीकि ने दी है.