Jharkhand

झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर रफ्तार का कहर! बेकाबू कार ने दो ट्रक चालकों को कुचला, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद (DHANBAD): झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर गुरुवार की सुबह एक हादसे में दो चालकों की जान चली गई. यह घटना झारखंड के मैथन ओपी क्षेत्र में हुई है. एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़े दो ट्रक चालकों को टक्कर मार दी. दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद कार  में सवार लोग फरार हो गए. जानकारी के अनुसार दो ट्रक चालक सड़क के किनारे अपनी वाहन कड़ी कर बात कर रहे थे. इसी दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही एक कार दोनों चालकों को टक्कर मार दी. कार धनबाद की ओर जा रही थी. 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों चालक वहीं गिर गए और घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वालों के रूप में हुई है. धनबाद के मैथन में गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. मैथन टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े दो ट्रक चालकों को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि कार सवार दोनों लोग मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है.

निरसा अनुमंडल के मैथन ओपी क्षेत्र स्थित मैथन टोल प्लाजा के समीप दोनों ट्रक चालक सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से धनबाद की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय कार में चालक समेत दो लोग सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि कार सवार नशे की हालत में थे.

हादसे के बाद कार चालक और दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही मैथन पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की और मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी. वहीं, पुलिस फरार कार चालक और उसके साथी की तलाश में जुट गई है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना के समय कार किस गति से चल रही थी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है. लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.