☰
Jharkhand

भाभी ने देवर को घेरा, पूछा कहां रह गया आपका न्याय? पूर्व मुख्यमंत्री ने भी राहुल गाँधी से कर दी यह मांग 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD) | कांग्रेस के सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा  पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा और जेल में युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार  का मामला सामने आने के बाद झारखंड की सियासत गर्म हो गई है. भाजपा दोनों घटनाओं को लेकर मुखर है,  इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने सरकार और व्यवस्था पर कड़ा हमला बोला हैं.  सीता सोरेन  ने सोशल मीडिया एक्स  सवाल उठाया है.  उन्होंने शुक्रवार को एक पर एक दो पोस्ट किया है.  दोनों पोस्टों में सरकार को घेरा है.  सरकार की न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाया है. पूर्व सीएम रघुवर दास भी विधायक की गिरफ्तारी की मांग की है. 

झारखंड में आखिर कानून का डर किसे रह गया है?

सीता सोरेन ने सवाल किया है कि  झारखंड में आखिर कानून का डर किसे रह गया है? महिला थाना जाए तो यौन उत्पीड़न के आरोप, विधायक आवास में ऐसी घटनाओं के आरोप और अब होटवार जेल में बंद युवक के साथ कथित सामूहिक यौन हिंसा!जब जेल की चारदीवारी के भीतर भी इंसान सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का भरोसा कैसे कायम होगा?@JharkhandPolice मांग है कि इस मामले में तत्काल निष्पक्ष जाँच हो, पीड़ित को सुरक्षा मिले और दोषियों के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कठोर कानूनी कार्रवाई हो।कानून से ऊपर कोई नहीं! जवाबदेही तय होनी ही चाहिए!!
 झारखंड में बेटियों की सुरक्षा को लेकर लगातार गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सिमडेगा के कांग्रेस विधायक पर एक नाबालिग बच्ची से जुड़े गंभीर आरोप सामने आए हैं और POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज किए जाने की खबर है। यह मामला अत्यंत संवेदनशील है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

सवाल -झारखंड में हमारी बेटियाँ कहाँ सुरक्षित हैं?

सबसे चिंताजनक सवाल यह है कि आखिर झारखंड में हमारी बेटियाँ कहाँ सुरक्षित हैं? कभी घर से बाहर निकलने पर उनके साथ अपराध होता है, तो कभी न्याय की उम्मीद लेकर पुलिस थाने पहुँचने वाली बेटियों को भी सुरक्षा और सम्मान मिलने पर सवाल खड़े होते हैं। आखिर पीड़ित बेटियाँ अपनी फरियाद लेकर कहाँ जाएँ? जब रक्षक व्यवस्था से ही सुरक्षा की उम्मीद हो, तो उनकी शिकायतों को पूरी गंभीरता से सुनना और उनकी हिफाजत करना अनिवार्य है।
 रांची के एसएसपी से मांग करती हूँ कि पीड़िता को तत्काल पर्याप्त पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। उसकी पहचान गोपनीय रखी जाए और उसे या उसके परिवार को किसी भी प्रकार की धमकी अथवा दबाव से बचाया जाए।

राजनीतिक पद और प्रभाव न्याय के रास्ते में बाधा नहीं बने 

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक से जुड़े इस मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच हो। यदि आरोप प्रमाणित होते हैं तो कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। राजनीतिक पद और प्रभाव न्याय के रास्ते में बाधा नहीं बनने चाहिए।कांग्रेस पार्टी की चुप्पी भी कई सवाल खड़े करती है। आखिर महिला सुरक्षा और बेटियों के सम्मान के मुद्दे पर पार्टी अपनी स्पष्ट प्रतिक्रिया क्यों नहीं दे रही है? क्या बेटियों की सुरक्षा केवल भाषणों और नारों तक सीमित रह गई है?
झारखंड की बेटियों को डर नहीं, सुरक्षा चाहिए। उन्हें चुप्पी नहीं, न्याय चाहिए। उन्हें आश्वासन नहीं, सुरक्षित भविष्य चाहिए।बेटियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

विधायक को पार्टी से बाहर  करें राहुल गाँधी -रघुवर दास 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर राज्य सरकार और कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा है. उन्होंने विधायक की तत्काल गिरफ्तारी और कांग्रेस से निष्कासन की मांग की है. जमशेदपुर में रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में आदिवासी बेटियों के साथ हो रही घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं. आदिवासी युवती निशा भगत की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सिमडेगा विधायक पर एक अनाथ और नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ गलत करने का  गंभीर आरोप सामने आए हैं. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से विधायक को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की. साथ ही मुख्यमंत्री से आरोपी विधायक की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पीड़िता को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की अपील की. हालांकि, विधायक पर लगे आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी