☰
Jharkhand

धनबाद से सनसनीखेज खबर: प्राचार्य के कमरे में कंप्यूटर ऑपरेटर ने दे दी जान, पुलिस पहुंची तो क्या हुआ

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद: धनबाद से एक चौंकाने वाली खबर निकलकर सामने आई है. कंप्यूटर ऑपरेटर ने प्राचार्य के कमरे में पंखे से लटक कर जान दे दी है. के के ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट केंपस स्थित  b.Ed कॉलेज में मंगलवार की  शाम यह घटना हुई है. प्राचार्य कक्ष में पंखे से लटक कर कंप्यूटर ऑपरेटर अनूप कुमार सेन ने आत्महत्या कर ली है. 

बताया जाता है कि प्राचार्य किसी कार्य से धनबाद गए थे.कमरे को खाली पाकर ऑपरेटर ने आत्महत्या कर ली. घटना लगभग 5:00 बजे शाम की बताई जा रही है. घटना के कुछ देर पहले अनूप कुमार सेन ने कॉलेज के गार्ड के साथ चाय पी थी और उसके बाद सुसाइड कर लिया. वह 6 महीने पहले संस्थान में योगदान दिया था.  घटना को लेकर सभी हतप्रभ हैं कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया? 

घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने संस्थान के सामने मुआवजा, पत्नी को नियोजन और दोनों बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करने की मांग रखी. करीब 2 घंटे तक वार्ता चली. संस्थान ने उनकी मांगों को मान लिया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 परिजनों के अनुसार वह कुछ दिनों से तनाव में था. यह भी कहा जाता है कि वह प्रतिदिन 4:00 बजे घर चला जाता था. लेकिन मंगलवार को पहले गार्ड के साथ उसने चाय पी ,फिर प्राचार्य कक्ष को खाली पाकर वहां जाकर फंदे से झूल गया. गार्ड ने जब कक्ष को बंद पाया तो प्रबंधन को सूचना दी. फिर दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह फंदे से लटका हुआ पाया गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को नीचे उतारा.