Jharkhand

प्रिंस खान के भाई बंटी खान को झटका, जमानत अर्जी को कोर्ट ने किया खारिज, कोलकाता से हुआ था अरेस्ट

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद (DHANBAD): गैंगस्टर प्रिंस खान के बड़े भाई बंटी खान ने धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में जमानत की अर्जी दाखिल की थी. कोर्ट ने गुरुवार को जमानत की अर्जी खारिज कर दी. बंटी खान बैंक मोड़ थाने में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. 

बंटी खान को पिछले दिनों कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद उसे धनबाद लाया गया था. बताया गया था कि बंटी खान दुबई भागने के फिराक में था. लेकिन उसके पहले धनबाद पुलिस की स्पेशल टीम उसे पकड़ लिया. 

फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है. बताया जाता है कि पुलिस ने वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान के चालक पर गोली चलाने के मामले में  बंटी खान को गिरफ्तार किया है. बंटी खान को बैंक मोड़ थाने में रखकर पूछताछ की गई थी. उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था. 

इधर, पता चला है कि पुलिस बंटी खान को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. उससे पूछताछ के लिए प्रश्न तैयार कराए जा रहे है. बंटी खान की गिरफ्तारी धनबाद पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है. इसके पहले गैंग्स के राइट हैंड रहे सैफी को भी पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया था.