Jharkhand

Prince Gang: जानिए एनकाउंटर की पूरी कहानी, कितना नगदी और कौन सा हथियार बरामद, अब आगे क्या

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD): पुलिस और प्रिंस खान गैंग के शूटरों  के बीच हुई मुठभेड़ के बाद नए-नए खुलासे  सामने आ रहे हैं.  पुलिस को यह  पक्की सूचना है कि प्रिंस खान का भाई गोपी  खान प्रिंस गैंग के नेटवर्क को फिर से एक्टिव करने में लगा हुआ है.  इस सूचना के बाद पुलिस लगातार गोपी  खान की खोज में दबिश  दे रही है.  इस बीच यह भी पता चला है कि एनकाउंटर में घायल अपराधियों के पास से केवल हथियार ही नहीं, बल्कि ₹1,00,000 नगद भी बरामद किए गए हैं.  यह राशि उन लोगों ने संभवत बरव अड्डा  के जमीन कारोबारी से वसूली होगी . 

 इधर ,  एफ एस एल की टीम ने घटनास्थल से दो लोडेड पिस्तौल ,6 खोखा बरामद किया है.  अनुमान  लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में दोनों ओर से छह -सात राउंड फायरिंग हुई होगी।  मौके से दो मोबाइल और शूटरों  की बाइक भी जब्त  की गई है.  एसएसपी ने बताया था कि सोमवार की रात एनकाउंटर में घायल इरफान आलम और नन्हे अंसारी रंगदारी का पैसा लेने पहुंचे थे.  बरवाअड्डा  के एक जमीन कारोबारी से रंगदारी मांगी गई थी.  कारोबारी को लगातार धमकी दी जा रही थी.  गोपी खान रंगदारी के लिए लगातार दबाव बना रहा था. ₹5,00,000 रंगदारी की मांग की जा रही थी. 

 पुलिस के अनुसार इरफान, नन्हे और एक अन्य अपराधी रंगदारी की रकम लेने पहुंचे थे.  इसी दौरान पुलिस को इसकी भनक लग गई और पुलिस ने तीनों को रोकने का प्रयास किया।  तो अपराधियों ने पुलिस जीप के चालक को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी.  पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इरफान और नन्हे के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरा फरार हो गया.  मंगलवार को एसएसपी प्रभात कुमार और सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव जख्मी दोनों अपराधियों से पूछताछ करने SNMMCH  पहुंचे थे.  घटना को लेकर बरवाअड्डा  थाने में प्राथमिकी  दर्ज की गई है.  

बता दें कि सोमवार की रात करीब 11:00 बजे संत निरंकारी चौक के पास बरवाअड्डा  पुलिस से अपराधियों में  मुठभेड़ हो गई थी. उल्लेखनीय है कि   बरवाअड्डा  थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल गैंगस्टर प्रिंस खान के दोनों गुर्गों  को इलाज के लिए SNMMCH  में भर्ती कराया गया है.  एसएसपी प्रभात कुमार मंगलवार को अस्पताल पहुंचे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों  से अपराधियों से पूछताछ नहीं हो सकी , एसएसपी ने बताया कि बरवाअड्डा  के एक जमीन कारोबारी को लगातार धमकी मिल रही थी. 

 यह धमकी प्रिंस खान का भाई गोपी खान दे रहा था.  पांच लाख रंगदारी  की मांग की जा रही थी.  इसी पैसे को उठाने के लिए एक बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी बरवाअड्डा  पहुंचे थे.  पुलिस को इसकी भनक लग गई थी.  पुलिस इनके पीछे पड़ी हुई थी.  फिर देर रात को अपराधियों से पुलिस का सामना हो गया.  उसके बाद अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की ,जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की.  जिसमें दो के पैर में गोली लगी है.  एक वासेपुर का रहने वाला इरफान अंसारी है जबकि दूसरा पुटकी का रहने वाला नजीर अंसारी है.  एसएसपी ने यह भी बताया कि फरार अपराधियों का तीसरा साथी भी पुटकी का रहने वाला है.  पुलिस की एक  टीम उसे पकड़ने में लगी हुई है.  बहुत जल्द वह भी पकड़ में आ जाएगा.

TagsCRIME