Jharkhand

रागिनी सिंह का 'मास्टर स्ट्रोक'! झरिया के हर वार्ड में तैनात किए विधायक प्रतिनिधि

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD):  सांसद ढुल्लू महतो  और भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय के निशाने पर आई  झरिया विधायक रागिनी सिंह ने "मास्टर स्ट्रोक"  चल दिया है.  जनता से सीधे जुड़ने को लेकर उन्होंने एक बड़ी फौज तैयार की है.  झरिया के लोग इसे विधायक का एक बड़ा कदम  बता रहे है.  सोमवार को झरिया विधायक ने वार्ड स्तर के लिए विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की घोषणा की.  कहने  के लिए तो यह झरिया क्षेत्र के विकास कार्यों की सतत निगरानी, जनता की परेशानियां का त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं के मजबूत क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना बताया गया है,लेकिन इसका राजनीतिक  मतलब भी निकाला  जा रहा है. 

विकास कार्यों की समीक्षा के लिए अलग-अलग होंगें प्रतिनिधि 

विधायक रागिनी सिंह ने पथ, शिक्षा, विद्युत, जलापूर्ति, स्वास्थ्य एवं विकास कार्यों की समीक्षा के लिए अलग-अलग प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी है.  विकास कार्यों की समीक्षा के लिए कृष्ण देव पांडेय (के.डी. पांडेय, कतरास मोड़, झरिया) एवं अखिलेश कुमार सिंह (डुमरी 4 नंबर, जामाडोबा) को विधायक प्रतिनिधि बनाया गया है. पथ संबंधी कार्यों की समीक्षा के लिए उमेश यादव (भौरा परसियाबाद), शिक्षा के लिए अभिषेक पांडेय (मोहन बाजार), विद्युत कार्यों के लिए दिलीप भारती (फुलारी बाग, इंडिरा चौक, झरिया), जलापूर्ति कार्यों के लिए राज किशोर जेना (सी.एफ.आर.आई.), स्वास्थ्य विभाग के लिए संतोष शर्मा (वाटर बोर्ड, झरिया) को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है.

विभिन्न वार्डों में भी विधायक रहेंगें सक्रिय -

इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भी विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई. इनमें वार्ड संख्या 34 से पप्पू पासवान (बस्ता कोला), 35 से रामेश्वर साव उर्फ मुखिया जी (बस्ता कोला), 37 से राजेश सिंह (बनियाहीर), 38 से बिरजू साव (जीतपुर कोलियरी), 39 से जयनाल शर्मा (भौरा परसियाबाद), 40 से अनिल शर्मा (डिगवाडीह 10 नंबर), 41 से राकेश सिंह (अयोध्या नगरी, जेलगोरा), 42 से राहुल सिंह (जेलगोरा बरारी मोड़), 43 से सौरभ शर्मा (अग्रवाल धर्मशाला रोड), 44 से अमरकांत सिंह (बकरीहाट), 45 से मनोज साव (चौथाई कुल्ही), 46 से संजय महतो (दुर्गापुर कुम्हार बस्ती, झरिया), 47 से राजाराम पासवान (लोदना खपड़ा धौड़ा), 48 से मेवालाल रजक (जयरामपुर कोलियरी), 49 से अमन पासवान (एन.बी.सी.सी. कॉलोनी, नुनूडीह), 50 से पूनम देवी (परसियाबाद बस्ती) तथा 52 से प्रवीण कुमार महतो उर्फ चिकू (चाननाला महतो बस्ती) को जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

क्या कहना है विधायक रागिनी सिंह का

विधयक का कहना है कि  झरिया विधानसभा का प्रत्येक नागरिक सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करे और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो. ”उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास उन्हें दिया है, उस विश्वास को और मजबूत करने के लिए उनकी टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहेगी. विधायक ने सभी प्रतिनिधियों को ईमानदारी, जवाबदेही एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.